बाबूलाल ने कार्यकर्ताओं के साथ ली चाय की चुस्की
बाबूलाल की खबर का जोड़ संस जमुआ उत्तरी छोटानागपुर के दौरे पर निकले भाजपा विधायक
बाबूलाल की खबर का जोड़ :
संस, जमुआ : उत्तरी छोटानागपुर के दौरे पर निकले भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी बुधवार को जमुआ पहुंचे। यहां उनके स्वागत में कार्यकर्ता फूल माला लेकर उनके आने का इंतजार कर रहे थे। कार्यकर्ताओं के साथ बाबूलाल ने चाय की चुस्की ली और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हेमंत सोरेन सरकार की नाकामियों से आमजनों को अवगत कराएं। विधायक केदार हाजरा ने कहा कि पदाधिकारी बेलगाम हो गए हैं। जिले से लेकर प्रखंड तक जमीन से जुड़े कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जिलाध्यक्ष महादेव दूबे, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रनबहादुर पासवान, सदानंद साव, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, दशरथ वर्मा, केदार यादव, महेंद्र यादव, कृष्णदेव राय, उमेश राय, विकास मंडल, बालगोविद यादव, विनय राय, प्यारी राणा सहित कई लोग उपस्थित थे।