स्वरोजगार से ही दूर होगी बेरोजगारी : बाबूलाल
संस सरिया भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अब तो सरकारी नौकरी मिलना
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 08:45 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 08:45 PM (IST)
संस, सरिया : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अब तो सरकारी नौकरी मिलना आसान नहीं है। राज्य में अभी नौकरी के लिए माहौल भी नहीं है। मरांडी रविवार को सरिया के नावाडीह में मुर्मू पेट्रोल पंप का उद्घाटन में पहुंचे थे। कहा कि स्वरोजगार ही अब बेहतर विकल्प है चूंकि आदिवासी समाज के लोग व्यवसाय के लाइन में कम आते हैं। ऐसे में उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए वह यहां पहुंचे हैं। भाजपा नेत्री रजनी कौर ने मरांडी से एक फरियादी को मिलाया। उसके भाई सम्मी सरदार रिम्स में भर्ती है, उसका उचित इलाज नहीं हो रहा है। इलाज कर रहे डाक्टर से बाबूलाल ने बात की। डाक्टर ने दो दिन में आपरेशन करने की बात कही। मौके पर संजय मुर्मू, हरि मंडल व मुकेश मंडल भी थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें