देवरी में वृद्धा की हत्या का प्रयास
संवाद सहयोगी, देवरी (गिरिडीह) : एक वृद्धा की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया। घट
संवाद सहयोगी, देवरी (गिरिडीह) : एक वृद्धा की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया। घटना देवरी थाना क्षेत्र के नयासांखो गांव के हजरुआटोला की है। बताया जाता है कि हजरुआ गांव निवासी सुरेश राय की पत्नी नीरा देवी उर्फ निर्मला देवी (65) अपने घर के बरामदे में शनिवार रात सो रही थी। रात लगभग एक बजे अचानक उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर बगल में सोए महिला के पुत्र व परिजन जाग गए। परिजनों ने देखा कि महिला का गला रेता हुआ है और वहां से खून निकल रहा है। घायल महिला के मुताबिक गला पर प्रहार करने के बाद एक युवक वहां से भाग निकला। वह हाफ पैंट व गंजी पहने हुए था।
इधर वारदात की सूचना मिलते ही देवरी पुलिस देर रात को ही हजरुआ गांव पहुंच गई। महिला को उपचार के लिए देर रात ही देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। देवरी थाना के एएसआइ युगल ¨सह रविवार सुबह भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। इस दौरान घायल महिला के दोनों पुत्र क्रमश: विकास कुमार राय व अधीर कुमार राय से पुलिस ने बारी-बारी से पूछताछ की। बताया कि शनिवार रात को घर के सारे लोग खाना खाकर सो गए। मां के पलंग के बगल में वे दोनों भाई अलग-अलग चारपाई पर सोए थे। रात लगभग एक बजे मां के चिल्लाने पर जागे तो देखा कि उसकी गर्दन कटी हुई थी व मच्छरदानी भी कटी थी। हल्ला करने व आसपास देखने पर कहीं कोई व्यक्ति नहीं दिखाई दिया।
थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला पर जान मारने की नीयत से हमला किया गया था, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसने और किसलिए उस पर हमला किया। उक्त महिला ने थाना में आवेदन दिया है। हर ¨बदु पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। इधर उक्त घटना को लेकर परिजन सहमे हुए हैं। रविवार को गांव व आसपास के लोग घायल महिला को देखने वहां पहुंचे थे।