हत्याकांडों के खिलाफ माले ने जमुआ में निकाला लाठी मार्च
संवाद सहयोगी, जमुआ (गिरिडीह): भाजपा शासन में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। जमुआ प्रखंड में
संवाद सहयोगी, जमुआ (गिरिडीह): भाजपा शासन में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। जमुआ प्रखंड में खास कर हत्या व लूट की घटना में इजाफा हुआ है। भाजपाई हत्यारों को संरक्षण दे रहे हैं। यह बातें मंगलवार को जमुआ बाजार में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए माले नेताओं ने कहीं। इससे पहले इनौस और आइसा द्वारा बाजार में लाठी मार्च निकालकर सांसद, विधायक और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाए गए।
पार्टी नेताओं ने कहा कि 29 सितंबर को इबनुल हसन बसरू की 8वीं पुण्यतिथि पर जमुआ में मोदी हटाओ देश बचाओ संकल्प सभा होगी। इसी दिन गांडेय से कोडरमा तक की पदयात्रा में विनोद ¨सह के साथ बड़ी संख्या में लोग खोरीमहुआ तक चलेंगे।
इनौस प्रखंड अध्यक्ष असगर अली, सचिव ललन यादव, आईसा प्रखण्ड सचिव विकास पासवान, भोला पासवान आदि ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। मौके पर रंजीत यादव, जीतू शर्मा, विशेश्वर यादव, तनवीर आलम, शाहनवाज अख्तर, अंजर बाबू, सद्दाम आलम, सन्तोष पासवान, प्रदीप राजक, प्रवीण यादव, संतोष राम, छोटे पासवान, नंदलाल पासवान, राजू यादव सहित कई शामिल थे।