एटीएस ने तीन महिला समेत छह तस्करों को पांच लाख की अफीम के साथ दबोचा
एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड की टीम ने छह तस्करों को करीब पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य की अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
By BabitaEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 12:20 PM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 12:20 PM (IST)
गिरिडीह, जेएनएन। एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड की टीम ने गिरिडीह पुलिस के सहयोग से मंगलवार देर रात पारसनाथ रेलवे स्टेशन से तीन महिलाओं समेत छह तस्करों को करीब पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य के अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद एटीएस की टीम सभी को अपने साथ रांची ले गयी है।
पकड़े गए सभी लोग चतरा जिले के गिधौर के रहने वाले हैं। सभी अपने पेट मे अफीम बांधकर पंजाब के लुधियाना ले जा रहे थे। पारसनाथ स्टेशन पर वे लुधियाना एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तात लोगों में संजय कुमार, अनिल कुमार राणा, संदीप कुमार, किरण देवी, आरती देवी एवं रीना देवी शामिल है। डुमरी के डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें