Move to Jagran APP

झारखंड विरोधी राज्य के मालिक बन गए हैंः हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने झारखंड की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद भी राज्य के आदिवासियों व मूलवासियों का शोषण बंद नहीं हुआ।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 05:20 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 06:26 PM (IST)
झारखंड विरोधी राज्य के मालिक बन गए हैंः हेमंत सोरेन
झारखंड विरोधी राज्य के मालिक बन गए हैंः हेमंत सोरेन
गिरिडीह, जेएनएन। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का बगैर नाम लिए करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है-झारखंड के विरोधी ही सत्ता पर बैठकर राज्य के मालिक बन गए हैं। इसी कारण झारखंडियों का आज दमन हो रहा है।

सोरेन ने झारखंड की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि अलग राज्य बनने के बाद भी राज्य के आदिवासियों और मूलवासियों का शोषण बंद नहीं हुआ है। जब तक सत्ता मूलवासियों के हाथ में नहीं होगा शोषण होता रहेगा। सोरेन गुरुवार की शाम मधुबन में झामुमो की सभा को संबोधित कर रहे थे। डोली मजदूरों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

loksabha election banner

सभा को डुमरी के विधायक जगरनाथ महतो, मांडू के विधायक जयप्रकाश पटेल, पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो, हाजी हुसैन अंसारी, सुदिब्य सोनू, दिनेश यादव, संजय सिंह आदि ने संबोधित किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.