Move to Jagran APP

भोजन-चाय के बहाने टटोली भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज

रूठे भाजपा कार्यकर्ताओं को साधने में आजसू जुट गई है। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी ने यह मुहिम शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 11:31 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 11:31 PM (IST)
भोजन-चाय के बहाने टटोली भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज
भोजन-चाय के बहाने टटोली भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: रूठे भाजपा कार्यकर्ताओं को साधने में आजसू जुट गई है। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी ने यह मुहिम शुरू कर दी है। इसी के तहत शनिवार को पहली बार दोनों पचंबा पहुंचे। यहां अधिवक्ता प्रकाश सहाय के आवास पर भोजन के बहाने भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं से दोनों रूबरू हुए। स्थानीय विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के नेतृत्व में सभी के साथ लंबी मंत्रणा हुई। चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की।

loksabha election banner

इसके अलावा पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद एवं विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवास पर चाय की चुस्कियों के बीच भाजपा-आजसू की मित्रता चुनाव में और मजबूत करने पर चर्चा हुई। सभी जगहों पर विधायक शाहाबादी एवं आजसू महासचिव संतोष महतो भी साथ थे।

आजसू के खाते में गिरिडीह लोस सीट जाने से नाराज हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं की महतो व चौधरी ने नब्ज टटोली। उनकी नाराजगी और शिकायत को दूर करने का पूरा प्रयास किया। साथ ही चुनाव में महागठबंधन को हराने की रणनीति भी बनी। पचंबा के बाद सभी हाल ही में सड़क दुर्घटना में मारे गए वार्ड पार्षद अमित बरदियार के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। यहां से महतो व चौधरी पूरे काफिले के साथ पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद के आवास पर भी गए और उनके साथ चुनाव को ले मंत्रणा की। रात करीब आठ बजे आजसू नेताओं का काफिला विधायक शाहाबादी का आवास पहुंचा।

मौके पर भाजपा के सुबोध प्रकाश, डा. विद्या भूषण, संत कुमार लल्लू, मुकेश साहा, प्रभात बगेड़िया, दीपक स्वर्णकार, लंबोदर महतो, आजसू के महासचिव संतोष महतो के अलावा गुड्डू यादव, रणधीर प्रसाद वर्मा, रेशमा सिद्दिकी आदि उपस्थित थे।

गिरिडीह सीट देकर भाजपा ने बढ़ाया हमारा मान: बनियाडीह में शनिवार को आजसू की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें काफी लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्षता पार्टी के संतोष महतो एवं संचालन दिनेश राणा ने किया।

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो एवं मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। पार्टी की सदस्यता लेनेवालों में प्रमुख पूनम देवी, पूर्व प्रमुख राधा देवी आदि शामिल रहे। कहा कि भाजपा ने गिरिडीह लोस सीट आजसू को देकर हमारा सम्मान किया है। इससे हमें झारखंड में अपना दायरा को बढ़ाने का अवसर मिला है। इस पारसनाथ की पावन धरती की सेवा करने का मौका हमें मिला है। आजसू हमेशा भाजपा को सरकार बनाने में सहयोग करती रही है। ऐसे में भाजपा ने गिरिडीह सीट देकर हमारा मान बढ़ाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.