Move to Jagran APP

नई तकनीक अपनाकर किसान बढ़ा सकते हैं पैदावार

संवाद सहयोगी, बेंगाबाद (गिरिडीह): फिटकोरिया पंचायत के टोपैया स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र मे

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 11:31 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 11:31 PM (IST)
नई तकनीक अपनाकर किसान बढ़ा सकते हैं पैदावार
नई तकनीक अपनाकर किसान बढ़ा सकते हैं पैदावार

संवाद सहयोगी, बेंगाबाद (गिरिडीह): फिटकोरिया पंचायत के टोपैया स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में शुक्रवार को जिला स्तरीय किसान सम्मेलन सह गोष्ठी सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने किया। गव्य, कृषि, मत्स्य, भूमि संरक्षण सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाकर किसानों को बेहतर खेती करने की जानकारी दी गई। कई किसान उन्नत किस्म के उत्पादित साग सब्जियों के साथ पहुंचे थे, जिन्हें प्रदर्शनी के लिए रखा गया। गठित टीम के सदस्यों ने अवलोकन के पश्चात प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहनेवाले किसानों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

loksabha election banner

विशेषज्ञों ने बेहतर खेती के जरिए किसानों की आमदनी बढ़ाने पर बल दिया। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, राइस फैलो लैंड योजना, परती भूमि विकास योजना सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा करते हुए इसका लाभ उठाने को कहा गया। कृषि वैज्ञानिक सह केबी के प्रधान देवकांत प्रसाद ने फसलों की पैदावार बढ़ाने पर चर्चा करते हुए किसानों को नई तकनीक अपनाने पर जोर दिया। कीटनाशक का प्रयोग करने की जानकारी दी गई। जिप अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजन से किसानों को कुछ सीखने का मौका मिलता है। बेहतर खेती के लिए किसानों के साथ विभागीय अधिकारियों को भी सक्रियता दिखाने की जरूरत है, तभी फसलों की पैदावार में वृद्धि होकर उनकी आमदनी बढ़ेगी।

मौके पर जिला गव्य विकास पदाधिकारी उमेश प्रसाद, भूमि संरक्षण पदाधिकारी दिनेश मांझी, उमेश कुमार, बीटीएम रजनीश कुमार, मधुकर कुमार, तुलसी दास, गौतम कुमार ¨सह, कीर्ति अग्रवाल, सुबोध कुमार, महेन्द्र पंडित, बासुदेव ¨सह, मिथिलेश्वर साह, बलदेव महतो सहित कई अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.