पूजा पंडालों का निरीक्षण कर दिया कई निर्देश
जागरण संवाददाता गिरिडीह दुर्गा पूजा को लेकर नगर क्षेत्र में बनाए गए पूजा पंडालों का गुरुव
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 12:50 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 12:50 AM (IST)
जागरण संवाददाता, गिरिडीह : दुर्गा पूजा को लेकर नगर क्षेत्र में बनाए गए पूजा पंडालों का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ गौतम भगत व इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने शहरी में जगह-जगह भ्रमण किया। इस क्रम में सरकार की गाइड लाइन व जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन किए जाने की जानकारी ली गई। साथ ही पूजा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा मनाने की सलाह दी गई। दोनों पदाधिकारियों ने शहर के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक पूजा पंडालों का भ्रमण किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें