अपहरण-दुष्कर्म का फरार आरोपित गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, गिरिडीह: अपहरण, दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट समेत अन्य कई कांडों का फरार आरोपि
संवाद सहयोगी, गिरिडीह: अपहरण, दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट समेत अन्य कई कांडों का फरार आरोपित पप्पू शर्मा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शुक्रवार को उसे पचंबा थाने में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया।
बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी दो संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। टीम में इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर, एसआई सत्यदीप एएसआई नरेश यादव, आरक्षी विशाल कुमार यादव आदि शामिल थे। टीम फरार आरोपित पप्पू शर्मा का गुजरात के सूरत शहर के उसके छिपने के स्थान से पीछा कर रही थी। मौका पाकर पचंबा दुर्गा मंडप से उसे दबोच लिया गया। उसके विरुद्ध धनवार थाने में लूट, बिरनी थाना में अपहरण, जमुआ थाने में दुष्कर्म का कांड दर्ज है। डीएसपी दो ने प्रेसवार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी। मौके पर थाना प्रभारी अजरकांत झा भी मौजूद थे।