भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार
संस जमुआ जमुआ के बेलकुंडी निवासी भाजपा नेता रवीन्द्र यादव पर जानलेवा हमला करने के एक आ
संस, जमुआ : जमुआ के बेलकुंडी निवासी भाजपा नेता रवीन्द्र यादव पर जानलेवा हमला करने के एक आरोपित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित बेलकुंडी निवासी कपिलदेव यादव को खरगडीहा बाजार से सटे खेदुआडीह मोड़ के पास से पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में अपनी गिरफ्त लिया। एक माह से अधिक समय से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही थी। सोमवार को आरोपित के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रदीप दास, एसआइ सुमंत प्रसाद, एएसआइ बीरबल सिंह आदि बिना सिविल ड्रेस में बाइक से खेदुआडीह पहुंचे और कपिलदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि गत 21 जून को भाजपा नेता रविन्द्र यादव एवं उसके भाई पर गांव में ही जानलेवा हमला किया गया था। प्राथमिकी दर्ज कराकर उन्होंने गांव के कपिलदेव यादव, रामदेव यादव, सचिन यादव, अनिल यादव सहित कई लोगों को आरोपित बनाया था। इधर, गिरफ्तार आरोपित ने खुद को राजनीतिक साजिश का शिकार बताया है। कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है।