सड़क हादसे में युवक की मौत, दंपती गंभीर
डबरसैनी-जोराशांख मुख्य मार्ग बिरनी थाना क्षेत्र के चरगो के पास गुरुवार शाम लगभगसाढे छह बजे को दो बाइक जेएच 11 के 3
गिरिडीह : बिरनी थाना क्षेत्र के चरगो के पास गुरुवार शाम लगभग साढ़े छह बजे दो बाइकों के बीच आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे दपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में बुरी तरह से जख्मी जमुआ थाना अंतर्गत पलरा निवासी 30 वर्षीय युवक बद्री महतो की मौत रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही रात करीब आठ बजे हो गई। वहीं इस हादसे में बुरी तरह से जख्मी बिरनी थाना क्षेत्र के टाटो निवासी 24 वर्षीय दिलीप कुमार वर्मा व उसकी पत्नी 22 वर्षीय सुलेखा देवी को रिम्स रांची में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बद्री महतो अपनी बाइक से पलरा स्थित अपने आवास से चरगो जा रहा था। इधर दिलीप वर्मा अपनी पत्नी का गिरिडीह से इलाज कराकर वापस अपने घर जा रहा टाटो जा रहा था। इसी क्रम में चरगो के पास दोनों की बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीनों जमीन पर गिर पड़े। बद्री महतो के सिर पर बुरी तरह से चोट लगी थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए पहले जमुआ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने तीनों को तुरंत रांची रेफर कर दिया। जमुआ से रांची जाने के दौरान बरमसिया के निकट पहुंचते ही बद्री महतो ने दम तोड़ दिया।