सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत, सात घायल
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बंदरकुप्पी के पास मंगलवार को ट्रैक्टर और ऑटो के बीच हु
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बंदरकुप्पी के पास मंगलवार को ट्रैक्टर और ऑटो के बीच हुई टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि घायलों में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के महादेव मुंडा गावं निवासी उर्मिला देवी, ईश्वर राय, कठवारा के रीतलाल विश्वकर्मा, बरदेही बिशनपुर के अरुण प्रसाद ¨सह, पालगंज के ज्ञान चंद मल्लाह, सांझो देवी, कुम्हरालालो की जानकी देवी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद माले नेता राजेश यादव व स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। यहां झाविमो के शोभा यादव, साठू ठाकुर आदि ने घायलों का हालचाल लिया।
घायल ज्ञानचंद ने बताया कि वह पत्नी सांझो को लेकर इलाज के लिए चिकित्सक के पास जा रहे थे। वहीं अन्य घायलों ने बताया कि वे लोग अपने-अपने रिश्तेदार के यहां जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे।
ईश्वर ने बताया कि गिरिडीह आने के लिए वह पत्नी के साथ ऑटो में सवार हुए। ऑटो में उनके अलावा सात-आठ लोग सवार थे। बताया कि बंदरकुप्पी के पास चालक ने सवारी उतारने के लिए ऑटो रोका। सवारी के उतरने के ठीक बाद गिरिडीह तरफ से तेजी से आ रहे ट्रैक्टर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। इस घटना से ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 14 वर्षीय एक लड़का की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान घायल या अन्य लोग नहीं कर पाए। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।