दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
जमुआ (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र की एक महिला को उसके घर से उठाकर ले जाने और बाद में उसके
जमुआ (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र की एक महिला को उसके घर से उठाकर ले जाने और बाद में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। घटना गुरुवार की है। आरोपी युवक को पीड़िता के गांववालों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला के अनुसार वह अपने गांव से हटकर एक बाजार में भाड़ा के घर में रहती है। गुरुवार को वह अपनी मां के साथ अपने घर पर ही थी। इसी बीच धनवार के तारानाखो निवासी मुस्तकीम अंसारी उर्फ बुधन और बेंगाबाद के देवाटांड़ निवासी हुतू बाइक से वहां आया। उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। इसमें पीछे से हुतू उसे पकड़े हुए था। कुछ दूर आने पर अंसारी चौक तेतरआमो के पास एक सुनसान खेत में ले जाकर मुस्तकीम अंसारी उर्फ बुधन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फिर उक्त दोनों पुन: उसे बाइक पर बैठाकर कोडरमा की तरफ ले जाने लगे। इस क्रम में पीड़िता के मजदूरी करने जा रहे गांव के कुछ महिला पुरुषों ने उसे देखा और शोर मचाने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से ग्रामीणों ने मुस्तकीम को पकड़ लिया जबकि दूसरा आरोपी हुतू भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को हिरासत में लिए गए आरोपी मुस्तकीम अंसारी को जेल भेजा जाएगा।