Move to Jagran APP

दहेज के लिए प्रताड़ित महिला न्याय के लिए पहुंची थाना

जमुआ (गिरिडीह) दहेज के लिए विवाहिताओं को प्रताड़ित किए जाने का सिलसिला जमुआ थाना क्षे˜

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 04:48 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 04:48 PM (IST)
दहेज के लिए प्रताड़ित महिला न्याय के लिए पहुंची थाना
दहेज के लिए प्रताड़ित महिला न्याय के लिए पहुंची थाना

जमुआ (गिरिडीह) : दहेज के लिए विवाहिताओं को प्रताड़ित किए जाने का सिलसिला जमुआ थाना क्षेत्र में थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रत्येक माह इस तरह के तीन से चार मामले सामने आ रहे हैं। दहेज लोभियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए बिना महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने के मामले बंद नहीं हो सकेंगे। शुक्रवार को चुंगलो की एक विवाहिता ने अपने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है।

loksabha election banner

ससुरालवालों की प्रताड़ना से अजीज आकर पीड़िता वर्तमान में अपने मायके देवरी के टोलाटांड़ में रह रही है। आवेदन में प्रियंका देवी ने कहा है कि उसकी शादी बीते वर्ष चुंगलो निवासी नरेश शर्मा के साथ हुई थी। शादी के वक्त उनके पिता ने उचित दान दहेज भी दिया था। शादी के बाद कुछ महीनों तक ससुराल में वह ठीक रही। बाद में उसका पति नरेश शर्मा, ससुर गोपाल ठाकुर, सास रूक्मिणी देवी, ननदोसी आदि मिलकर उसे मायके से दो लाख रुपये मांगकर लाने को कहने लगे। उन लोगों का कहना था कि इन रुपयों से उसका पति नरेश नया व्यवसाय शुरू करेगा। यह बात उसने अपने पिता को बताई जिसके बाद उनके पिता ब्रह्मादेव कुमार निराला चुंगलो पहुंचे। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति से ससुरालवालों को अवगत कराया। कहा कि शादी के वक्त जो कर्ज हो गए थे वह अभी तक नहीं उतरा है। रुपये देने में वह असमर्थ है। उसके पिता के जाने के बाद उसे और अधिक प्रताड़ित किया जाने लगा। एक कमरे में बंद कर उसे खाना पानी भी बंद कर दिया गया। पुन: अपने पिता को उसने इस बात की जानकारी दी। पिता उसे अपने साथ वापस मायके लेकर चले आए। बाद में ससुराल के किसी भी व्यक्ति ने फोन पर भी संपर्क नहीं किया। सिर्फ इतना कहा गया कि दहेज के रुपये देने के बाद ही उसे वापस लाया जाएगा। इस दौरान कई बार जाति समाज की पंचायत भी हुई। पंचों ने उसके ससुरालवालों को ही इसमें दोषी पाया। करीब एक साल बाद इस वर्ष एक जुलाई को उसके मामा ससुर उसे मायके से ससुराल लेते आए। उसका पति दिल्ली में रहकर रोजगार कर रहा था। वह लगातार फोन कर अपने घरवालों से मारपीट करने को कहता था। दहेज के रुपये नहीं मिलने पर दूसरी शादी करने की धमकी देता था। प्रताड़ना से तंग आकर कुछ दिन पहले उसे अपने पिता के साथ फिर से मायके आना पड़ा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.