Move to Jagran APP

ताराटांड़ में मां-पिता संग सोई चार साल की बेटी गायब

अजिबोगरीब मामला सामने आया है जो सुनने में कुछ अजीब लग रहा है। पुलिस के लिए यह मामला सरदर्द बनता जा रहा है। मामला था ताराटांड थाना क्षेत्र के ताराटांड पंचायत सचिवालय के सामने सटे गुडुमडीहा गांव की है। जहाँ मनोज मुर्मू का लगभग चार वर्षीय पुत्री मनिषा कुमारी बिति रात लगभग तीन बजे से गायब है। मालूम हो कि मनोज मुर्मू पत्नी सोनिया देवी व चारों बच्चे एक ही कमरे में अलग अलग जगह सोये हुवे थे।गायब बच्ची मनिषा कुमारी अपनी मां के साथ सोई थी कि तीन बजे आंख खुलने पर देखा तो बच्ची गायब थी। इस दौरान काफी खोजबीन शुरू किया

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 12:49 AM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 12:49 AM (IST)
ताराटांड़ में मां-पिता संग सोई चार साल की बेटी गायब
ताराटांड़ में मां-पिता संग सोई चार साल की बेटी गायब

अहिल्यापुर (गिरिडीह) : ताराटांड़ पंचायत सचिवालय के सामने स्थित गुडुमडीहा गांव निवासी मनोज मुर्मू की करीब चार वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी बीती रात लगभग तीन बजे अपने घर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। मंगलवार देर शाम तक उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। परिजन एवं ग्रामीण के साथ पूरा पुलिस महकमा दिनभर परेशान रहा।

loksabha election banner

मनोज मुर्मू अपनी पत्नी सोनिया देवी व चारों बच्चे के साथ अपने घर पर एक ही कमरे में अलग-अलग जगह सोया था। गायब बच्ची मनीषा कुमारी अपनी मां सोनिया के साथ सोई थी। सोनिया की रात करीब तीन बजे आंख खुली तो देखा कि उसकी बेटी नहीं है। उसने तुरंत पति को जगाकर यह बात बताई। पति-पत्नी बच्ची गायब होने की बात पर शोर मचाने लगे। पूरे गांव के लोग जुट गए और खोजबीन शुरू कर दी। कहीं कुछ पता नहीं चलने पर सुबह होते ही ताराटांड़ थाने को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी दल बल घटना स्थल पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। इधर सूचना मिलते ही एसडीपीओ जीतवाहन उरांव अपने दल बल व अहिल्यापुर थाना प्रभारी मो. फैज अहमद दल बल घटना स्थल पहुंचे। पूछताछ के बाद घर के अगल- बगल झाड़ी, गड्ढे व कुंए में झग्गड़ डाल कर बच्ची को ढ़ूंढने का प्रयास किया गया। मगर सफलता हाथ नहीं मिली। मनीषा के पिता मनोज मुर्मू ने बताया कि उसके परिवार को किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह ट्रैक्टर चलाकर व मजदूरी कर अपना परिवार चलाता है। मनीषा आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई करती थी। वर्जन

बच्ची की खोजबीन की जा रही है। बहुत जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि ताराटांड़ थाना क्षेत्र के परसिया गांव में बच्चा चोर का मामला संज्ञान में आया है जो एक अफवाह है। बच्चा चोर एक अफवाह है इस पर ध्यान न दें। ऐसे अफवाहों से बचें।

जीतवाहन उरांव, एसडीपीओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.