धनवार में 64 प्रतिशत मतदान
संस, खोरीमहुआ: प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को मतदान शांतिपूर्वक हो गया। पर्यवेक्षक, चुनाव पदाधिका
संस, खोरीमहुआ: प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को मतदान शांतिपूर्वक हो गया। पर्यवेक्षक, चुनाव पदाधिकारी व पुलिस बल क्षेत्र के बूथों का भ्रमण करते रहे। दोपहर दो बजे तक गिरिडीह एवं गोरहंद पंचायत में पंसस तथा बरजो में वार्ड सदस्य के लिए करीब 64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पंचायत के बरजो में 1, गोरहंद में 7 तथा गिरिडीह में 13 केंद्र बनाए गए थे। गोरहंद में सुशीला देवी, गरुण बीबी, जुवेदर खातून तथा कविता देवी जबकि गिरिडीह में रवींद्रनाथ ¨सह, मुकेश यादव तथा सीटन रविदास ने पंसस पद पर अपनी दावेदारी पेश की थी।
इस दौरान बूथों पर डीटीओ सह चुनाव के वरीय दंडाधिकारी विजय वर्मा, सीओ सह प्रभारी बीडीओ शशिकांत ¨सकर, थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहे। ज्ञात हो कि धनवार प्रखंड के तीन पंचायत क्रमश: बोदगो के वार्ड 10, उत्तरी डोरंडा के वार्ड 5 तथा गोरहंद के वार्ड 13 के वार्ड पद के लिए एक एक व्यक्तियों के ही दावेदारी पेश करने पर इन पदों को चुनाव के पूर्व निर्विरोध घोषित कर दिया गया था।