47 पैक्सों ने 20.94 प्रतिशत धान नहीं भेजे राइस मिल
गिरिडीह जिलों में पैक्सों के माध्यम से क्रय की गई किसानों के धान को शत प्रतिशत राइस मि
गिरिडीह : जिलों में पैक्सों के माध्यम से क्रय की गई किसानों के धान को शत प्रतिशत राइस मिल भेजने के आदेश के बावजूद इसका पालन नहीं किया गया है। उपायुक्त के आदेश के बावजूद 47 पैक्सों ने अब तक 20.94 प्रतिशत धान राइस मिल नहीं भेजा है। इस पर उपायुक्त ने असंतोष जताकर इसे गंभीरता से लेते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी को शत प्रतिशत धान राइस मिल भेजने का निर्देश दिया है। इसके तहत अटका पूर्वी पैक्स ने 188.65 क्विटल, पश्चिमी बगोदर ने 2360.40 क्विटल, दोंदलो पैक्स ने 1053.08 क्विटल, खेतको पैक्स ने 91.64 क्विटल, मुंडरो पैक्स ने 189.85 क्विटल, चकरदाहा पैक्स ने 670.42 क्विटल, जेरूआडीह पैक्स ने 12865.43 क्विटल, महुंआर पैक्स ने 985.85 क्विटल, बरमसिया पैक्स ने 15.66 क्विटल, बिरनी पैक्स ने 483.70 क्विटल, करखारी पैक्स ने 157.70 क्विटल, असको पैक्स ने 205.85 क्विटल, खरियोडीह पैक्स ने 2612.61 क्विटल, मनीकबाद पैक्स 5565.30 क्विटल, बिरसा फल सब्जी उत्पादक सहयोग समिति ने 24232.70 क्विटल, गादी पैक्स ने 613.53 क्विटल, हेमरोडीह पैक्स ने 47.69 क्विटल, नावागढ़ चट्टी पैक्स ने 349.10 क्विटल, सिरसई पैक्स ने 145.49 क्विटल, लक्ष्मणटुंडा पैक्स ने 267.50 क्विटल, तंबागुड़िया पैक्स ने 1191.69 क्विटल, टेंगराखुर्द पैक्स ने 2591.76 क्विटल, बुधुडीह पैक्स ने 12678.87 क्विटल, दासडीह पैक्स ने 366.90 क्विटल, कुंडवादह पैक्स ने 1849.87 क्विटल, लेदोआहारडीह पैक्स ने 6947.22 क्विटल, खरसवान पैक्स ने 2007.30 क्विटल, माल्डा चरकी पैक्स ने 397.83 क्विटल, पटना सेरूआ पैक्स ने 899.54 क्विटल, फुलची पैक्स ने 7241.91 क्विटल, लेदा पेक्स ने 75.49 क्विटल, परियाना पैक्स ने 7738.41 क्विटल, सिदवरिया पैक्स ने 471.42 क्विटल, तेलोडीह पैक्स ने 3768.70 क्विटल, चितरडीह पैक्स ने 8453.35 क्विटल, चुंगलो पैक्स ने 11152.84 क्विटल, कुरहोबिदो पैक्स ने 8282.00 क्विटल, लंगटा बाबा फॉर्मस सर्विस को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने 2137.03 क्विटल, मदर टेरेसा महिला विकास जमुआ ने www.56 क्विटल, प्रतापपुर पैक्स ने 5225.64 क्विटल, हरलाडीह पैक्स ने 100.00 क्विटल, मधुबन पैक्स ने 126.98 क्विटल, बागोडीह पैक्स ने 5739.87 क्विटल, केशवारी पैक्स ने 129.51 क्विटल, सरिया इस्ट पैक्स ने 5533.68 क्विटल, लोकाय पैक्स ने 3450.70 क्विटल व तिसरी पैक्स ने 1589.30 क्विटल धान अब तक राइस मिल में नहीं भेजा है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने निर्देश दिया कि लंबे समय तक गोदाम में भंडारण रखने से धान खराब हो सकता है। ऐसे में इन सभी पैक्सों में शेष बचे 136185.28 क्विटल धान को राइस मिल भेजने का निर्देश दिया है।