डुमरी में 41 को किया गया क्वारंटाइन
लॉकडाउन का पालन करने हेतु डुमरी थाना क्षेत्र में बनाए गए एक क्वारेटाइन सेंटर में राजस्थान से सभी पैदल चल कर लोग10 कल्हाबाद से 1 लोग नावाडीह से 9 लोगो को क्वारेटाइन मे लोगों को रखा गया है। जब की शाम चार बजे तक 1
डुमरी (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र में बनाए गए एक क्वारंटाइन सेंटर में राजस्थान से पैदल चलकर आए सभी 10 लोगों को रखा गया। इसके अलावा शाम चार बजे तक यहां और 31 लोगों को भेजा गया। इस तरह सभी को मिलाकर इनकी संख्या 41 हो गई है। डुमरी बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने सभी को अपनी-अपनी पंचायत में क्वारंटाइन सेंटर मे शिफ्ट करने की बात कही है। सभी को चौदह दिनों तक एकांतवास में रखा जाएगा।
बुधवार को एसडीएम प्रेमलता मुर्मू को जानकारी दी गई कि क्षेत्र में एक प्रवासी मजदूर आठ दिन पहले मुंबई से आया है जिसकी जांच होनी आवश्यक है। इसकी जानकारी मुखिया कौशल्या देवी व उनके प्रतिनिधि जगदीश महतो ने दी। कहा कि पीड़ित की हरसंभव मदद करते हुए इसकी जानकारी एसडीएम को दी जाएगी। चिकित्सक ने बताया कि हॉस्पीटल में कोरोना जांच का कोई भी साधन नहीं है। अगर अस्पताल में मजदूर इलाज को आता है तो उसे धनबाद के पीएमसीएच रेफर किया जाएगा। हॉस्पीटल में एक दंपति आया, जिन्हें खांसी, बुखार व हफनी की शिकायत थी। उनके पहुंचते ही हॉस्पीटल में हड़कंप मच गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय सिन्हा ने इलाज कर उसे एहतियात बरतने की सलाह देते हुए एकांतवास में रहने की सलाह दी। बताया कि पीड़ित का इलाज लगभग छह साल से चल रहा है। उसे दमा होने की बात कही जा रही है।