Move to Jagran APP

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 24 घायल, पांच गंभीर

सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के 24 लोग घायल हो गए। उन घायलों में 5 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जाती है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि महेंद्र सावराजेंद्र साव आदि लोगों का जमीन विवाद गोतिया घनश्याम साव खागो साव आदि के साथ चल रहा था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 07:15 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 07:15 PM (IST)
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 24 घायल, पांच गंभीर
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 24 घायल, पांच गंभीर

संस, सरिया (गिरिडीह): सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी में शुक्रवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के 24 लोग घायल हो गए। इसमें पांच लोगों की स्थिति गंभीर है। बताया जाता है कि महेंद्र साव, राजेंद्र साव आदि लोगों का जमीन विवाद गोतिया घनश्याम साव, खागो साव आदि के साथ चल रहा था। उस विवादित जमीन को लेकर कई बार गांव में फैसला भी हुआ परंतु दूसरे पक्ष के लोगों ने पंचों के निर्णय को अस्वीकार कर दिया। वहीं महेंद्र साव पक्ष के लोग शुक्रवार की सुबह उसी विवादित जमीन पर मकान बनाने लगे। इस बीच द्वितीय पक्ष के लोग आकर मकान बनाने से रोकने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लड़ाई हो गई। इसमें लाठी, डंडे, कुदाल, गैंता, ईंट व पत्थर का जमकर प्रयोग हुआ। इसमें एक पक्ष के 11 जबकि दूसरे पक्ष के 13 लोग घायल हो गए।

loksabha election banner

घायलों में महेंद्र साव, वंशी साव, राजेंद्र साव, प्रमिला देवी, पिटू साव, गीता देवी, मोहन साव, घनश्याम नायक, रीता देवी, करण नायक, कुंती देवी, मुन्नी देवी, शकुंतला देवी, प्रमिला देवी, मालती देवी, प्रभु साव, खागो साव, राहुल साव, खेमिया देवी, बालेश्वर साव व महान साव घायल हो गए।

जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया मनोहर यादव वहां पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित करते हुए सरिया पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां स्थानीय मुखिया मनोहर यादव, विकास राणा आदि के सहयोग से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार को सीएससी बगोदर भेज दिया गया। जहां डॉ. प्रमोद कुमार ने सब का इलाज किया।

डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी 24 घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसमें 5 लोगों की स्थिति काफी गंभीर है जिन्हें उचित इलाज को पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। सरिया पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के लोग घायल हैं। वर्तमान में एक पक्ष ने आवेदन दिया है। इसमें घटना की जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.