रामनवमी में अखाड़ा व जुलूस निकालने पर लगा प्रतिबंध
बिरनी (गिरिडीह) रामनवमी व माह ए रमजान पर्व को लेकर शनिवार को थाना परिसर में शांति सि
बिरनी (गिरिडीह): रामनवमी व माह ए रमजान पर्व को लेकर शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। शांति समिति के सदस्यों ने आश्वस्त किया कि सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। लोगों ने इसमें शराब व डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग की। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि इन चीजों पर प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार की गाइडलाइन से लोगों को अवगत कराया और इसका पालन करने की अपील की। कहा कि इस त्योहार में अखाड़ा व जुलूस नहीं निकालें। नियम के विरुद्ध काम करनेवाले लोगों पर मुकदमा दर्ज होगा। मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने एवं शारीरिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। अध्यक्षता बीडीओ संतोष कुमार गुप्ता ने की जबकि संचालन थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने किया। बैठक में सीओ अशोक राम, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र राम, मनोहर राम, विधायक प्रतिनिधि सीताराम सिंह, एसआइ प्रतीक टोप्नो, लक्ष्मण दास, डॉ. आशिक आंसरी, मनसूब मियां, अनवर अंसारी, नारायण पांडेय, रामू बैठा, देवनाथ राणा, मौलाना अख्तर, केदार साव, जगदीश साव, रामलखन वर्मा, सुरेश साव, राजेंद्र यादव, प्रेमचंद कुशवाहा, टूपलाल वर्मा, रामसेवक वर्मा, मुकेश यादव, सूरज मोदी, जिबरायल अंसारी आदि उपस्थित थे।