बराकर नदी में मिला अज्ञात शव
पीरटांड़ गिरिडीह डुमरी पथ पर स्थित बराकर नदी पर बने पुराने पुल के ठीक नीचे सड़ी-ग
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 07:18 PM (IST)
पीरटांड़ : गिरिडीह डुमरी पथ पर स्थित बराकर नदी पर बने पुराने पुल के ठीक नीचे सड़ी-गली लाश मिली। शनिवार की सुबह लाश पर लोगों की नजर पड़ी तो सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पीरटांड़ के साथ-साथ मुफस्सिल पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची, लेकिन शाम पांच बजे तक शव को कब्जे में नहीं लिया जा सका। हालांकि बाद में बराकर नदी के किनारे के पंचायत के प्रतिनिधियों से पुलिस ने संपर्क किया। शव को पुन: दफनाने की तैयारी की जा रही थी। शव के मिलने से तरह-तरह की चर्चा हो रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें