Move to Jagran APP

एक करोड़ का जेवरात चुराने के आरोपित को दिल्ली पुलिस ने दबोचा

गिरिडीह दिल्ली पुलिस ने ढाई किलो सोने के जेवरात चोरी करने के आरोपित अनिल दास को शुक

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 09:44 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 09:44 PM (IST)
एक करोड़ का जेवरात चुराने के आरोपित को दिल्ली पुलिस ने दबोचा
एक करोड़ का जेवरात चुराने के आरोपित को दिल्ली पुलिस ने दबोचा

गिरिडीह : दिल्ली पुलिस ने ढाई किलो सोने के जेवरात चोरी करने के आरोपित अनिल दास को शुक्रवार को निमियाघाट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वह वहां अपने मौसी के घर पर छुपा हुआ था। अनिल दास जमुआ का रहने वाला है। गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस ने उसे गिरिडीह की इअदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

loksabha election banner

अनिल दास दिल्ली के बसंत विहार में एक जेवरात की दुकान में काम करता था। उसी दुकान से उसने जेवरात की चोरी की थी। चोरी करने के बाद वह अपने घर भाग गया था। चुराए गए जेवरात की कीमत करीब एक करोड़ रुपये से अधिक है। उसके घर के पता पर पुलिस पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली पुलिस ने उसे दबोचा। सोना बरामद नहीं हुआ है। अनिल दास से पुलिस यह पता लगा रही है कि उसने सोना कहां छुपा रखा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.