Move to Jagran APP

राजस्व उपनिरीक्षकों ने की कलमबंद हड़ताल

गिरिडीह झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ की जिला इकाई के सदस्यों ने सात सूत्री मांगा

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 07:35 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 07:35 PM (IST)
राजस्व उपनिरीक्षकों ने की कलमबंद हड़ताल
राजस्व उपनिरीक्षकों ने की कलमबंद हड़ताल

गिरिडीह : झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ की जिला इकाई के सदस्यों ने सात सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को कलमबंद हड़ताल किया। इसकी जानकारी संघ के जिला मंत्री अमर किशोर प्रसाद सिन्हा ने दी। बताया कि जिले में फिलहाल 127 उपनिरीक्षक कार्यरत हैं। राज्यस्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के तहत सभी राजस्व उपनिरीक्षक कलम बंद हड़ताल पर रहते हुए शुक्रवार को ड्यूटी किया। इनकी मांगों में राजस्व उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव के हमलावरों को गिरफ्तार करने, 2400 का ग्रेड-पे देने, राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने, अंचलों में अंचल गार्ड की व्यवस्था करने, समिति की परीक्षा दस वर्ष के बजाए पांच वर्ष करने समेत अन्य मांग शामिल है। कलमबंद हड़ताल पर रहने वालों में जिलाध्यक्ष केवल राउत, अशोक दास, ऋषि राज, ब्रजनंदन चौधरी, जयदेव शर्मा, अविनाश कुमार समेत सभी राजस्व उपनिरीक्षक शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.