Move to Jagran APP

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कमेटी का विस्तार

जागरण संवाददाता गिरिडीह भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की जिला कमेटी का विस्तार

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 01:01 AM (IST)
भाजपा किसान मोर्चा की जिला कमेटी का विस्तार
भाजपा किसान मोर्चा की जिला कमेटी का विस्तार

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की जिला कमेटी का विस्तार सोमवार को किया गया। पांडेयडीह में मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा ने कमेटी की घोषणा की।

loksabha election banner

यहां पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि आप सभी को पार्टी ने बहुत बड़ा दायित्व सौंपा है। आज पूरे देश में किसानों लेकर बहुत बड़ा कुचक्र चलाया जा रहा है। किसानों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। हमें किसानों की लड़ाई लड़नी है। मोदी सरकार के नए कृषि कानून किसानों के हित में हैं। इसका विरोध केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि भाजपा का अपना नीति-सिद्धांत है, जिसके तहत पार्टी काम करती है। इसी के आधार पर किसान मोर्चा की जिला कमेटी का विस्तार किया जा रहा है। यह 21 सदस्यों की कमेटी होगी।

इन्हें किया गया कमेटी में शामिल : कमेटी में नकुल राय, अनूप सिन्हा व परमेश्वर यादव को उपाध्यक्ष, देवनाथ राणा व प्रकाश मंडल को महामंत्री, प्रकाश चंद्र मिश्रा,कृष्णकांत शर्मा, नूतन कुमारी व जागेश्वर प्रसाद यादव को मंत्री, विश्वनाथ वर्मा को कोषाध्यक्ष, नीलकंठ महतो को मीडिया प्रभारी, दीपक कुमार दुबे को सोशल मीडिया प्रभारी व मनोज पांडेय को सोशल मीडिया सह प्रभारी, राजेश कुमार दास को आइटी सेल संयोजक बनाया गया है।

-------------------

मंडल अध्यक्षों के नाम

किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। विजय सिंह को गिरिडीह नगर, नंदलाल मल्लाह को गिरिडीह मध्य, सुमन राय को गिरिडीह पूर्वी, बसंत बसंत सिंह को पीरटांड़, दिलचंद वर्मा को मुफस्सिल पश्चिम, दुर्गा मंडल को गांडेय, रघुनंदन गोस्वामी को अहिल्यापुर, टुनटुन चौधरी को ताराटांड़, मोहन राय को बेंगाबाद, बैजनाथ यादव को छोटकी खरगडीहा, शशिभूषण पांडेय को राजधनवार, जयप्रकाश सिंह को डोरंडा, गोविद साव को चंदौरी, मनोज सिंह को घोड़थंबा, अजय कुमार सिंह को मंसाडीह, चंद्रिका यादव को गावां, संतोष पांडेय को माल्डा, कपिल यादव को तिसरी, विनोद यादव को सरिया, डिलचंद महतो को कोयरीडीह, अनिल वर्मा को भरकट्टा, कार्तिक यादव को बबिरनी, मंटु यादव को औंरा, विपिन बाउरी को डुमरी, हेमंत सिंह को ससारखो, चेतलाल सिंह को निमियाघाट, अरमेंद्र कुमार को जमुआ, शिवचरण महतो को झारखंडधाम, लक्ष्मण यादव को हीरोडीह, जानकी महतो को नवडीहा, वकील साव को चतरो, सच्चिदानंद तिवारी को देवरी तथा नेमधारी शर्मा को मंडरो मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.