बगोदर में नहीं चलने दी जाएगी माले की गुंडागर्दी : नागेंद्र
बिरनी (गिरिडीह) भाजपा बिरनी मंडल के नवचयनित कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों का शनिव
बिरनी (गिरिडीह) : भाजपा बिरनी मंडल के नवचयनित कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों का शनिवार को बरमसिया में स्वागत किया गया। इसके मुख्य अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा व नूनूलाल मरांडी थे। पूर्व विधायक ने बीते 16 जनवरी को जीटी रोड पर घंघरी टोल प्लाजा के पास ट्रक चालक के साथ घटी घटना का समाचार संकलन के लिए गए पत्रकार से माले नेता द्वारा दुर्व्यवहार करने की निदा की। कहा कि माले के लोग लोकतंत्र बचाओ, अधिकार दिलाओ का नारा देते हैं। अब तो उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला कर देश को शर्मसार कर दिया है। कहा कि बगोदर में भाकपा माले की गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। वर्मा ने कहा कि माले से जनता डरनेवाली नहीं है। नूनूलाल मरांडी ने कहा कि माले की गंदी राजनीति अब नहीं चलेगी। आनेवाले पंचायत चुनाव में वार्ड से लेकर जिले तक भाजपाइयों की जीत को ले पार्टी को मजबूत करना है। इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजदेव साव ने की जबकि संचालन महामंत्री सुभाष दास ने किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मनोहर राम, कैलाश मंडल, लक्ष्मण दास, नारायण पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, अरविद मोदी, रामाशीष राय, देवनाथ राणा, प्रकाश सिन्हा, बैजनाथ यादव, मनोज चंद्रवंशी, निर्मल साव, छत्रधारी दास, शंकर राणा, राजेंद्र राम, प्रेमचंद कुशवाहा, छोटू यादव, मुनीलाल राणा, किशुन राम, संतोषी राय, मनोज राय, मृत्युंजय राय, जगरनाथ साव, कामेश्वर यादव, विजय यादव, कैलाश यादव, जागेश्वर विश्वकर्मा, रामसहाय सिंह आदि उपस्थित थे।
-मंडल कमेटी का हुआ विस्तार : इस अवसर पर भाजपा बिरनी मंडल कमेटी का विस्तार किया गया। इसमें अध्यक्ष राजदेव साव, उपाध्यक्ष कैलाश पासवान, सुभाष दास व रामकिशुन विश्वकर्मा, सचिव सुभाष वर्मा व अरविद मोदी, मंत्री यशोदा देवी, अंजू देवी, मुन्नी देवी, अनवर अंसारी व लक्ष्मण सिंह, कोषाध्यक्ष किशुन राम, संयोजक भूपेंद्र उर्फ मनोज चंद्रवंशी बनाए गए। कार्यकारिणी समिति में मीना देवी, बीरेंद्र यादव, चमेली देवी, महेंद्र विश्वकर्मा, बालेश्वर विश्वकर्मा, प्रेमचंद वर्मा, पेड़वा देवी, विनोद पांडेय, सूरज मोदी, शंकर राणा, चंचला देवी, कार्तिक यादव, प्रमोद सिंह, मीना देवी, इंदु देवी, जानकी देवी, सुरेंद्र पांडेय, जयकांत पांडेय, भुवनेश्वर राणा, ललिता देवी, भागीरथ पंडित, जगदीश मोदी, प्रमिला देवी, केदार पासवान, रुक्मिणि देवी, शुकर पंडित, कांति देवी, बबीता गुप्ता, कलावती देवी, दशरथ दास, अशोक गुप्ता, निर्मल साव व मुकेश पासवान रखे गए। विशेष आमंत्रित सदस्यों में सुलोचना देवी, मनोज सिंह, लक्ष्मण दास, मनोहर राम, नारायण पांडेय, महेंद्र यादव, देवनाथ राणा, कैलाश मंडल, प्रकाश सिन्हा, तुलसी यादव, राजामणि सिंह, विनोद सिंह, मृत्युंजय राय, सरयू लाल पासवान व जागेश्वर विश्वकर्मा रखे गए।
-पंयायतों के प्रभारी व सह प्रभारियों का मनोनयन : बिरनी मंडल के पड़रिया पंचायत में प्रभारी अरविद मोदी व सह प्रभारी सुभाष दास, कपिलो में प्रेमचंद वर्मा व रामकिशुन विश्वकर्मा, बंगराकला में कैलाश पासवान व कामेश्वर यादव, दलांगी में अनवर आंसरी व जागेश्वर विश्वकर्मा, माखमरगो में महेंद्र यादव व सूरज मोदी, बिरनी में आदित्य साव व मुकेश यादव, बरमसिया में सुभाष वर्मा व अशोक गुप्ता, अरारी में तुलसी यादव व राजामणि सिंह, तेतरिया सलैडीह में लक्षमण सिंह व जगरनाथ साव, केंदुआ में भूपेंद्र उर्फ मनोज चंद्रवंशी व बालेश्वर विश्वकर्मा, जरीडीह में लक्ष्मण दास व विजय यादव, खरखरी में संतोषी चौधरी व सुखदेव दास, खैरीडीह में मृत्युंजय राय व निर्मल साव बनाया गया।