Move to Jagran APP

वर्षों से फरार ईनामी वारंटी गिरफ्तार

सरिया थाना कांड संख्या 11/2004 के फिरार चल रहे लाल वारंटी रामा महतो पिता गणेश महतो ग्राम सिमराबेड़ाथाना सरियाजिला गिरिडीह को सरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया है।इस संबंध में सरिया थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी ने बताया कि उक्त गिरफ्तार व्यक्ति वांछित अभियुक्त था।लगभग डेढ़ दशक से वह फरार चल रहा था

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 05:39 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 05:39 PM (IST)
वर्षों से फरार ईनामी वारंटी गिरफ्तार
वर्षों से फरार ईनामी वारंटी गिरफ्तार

सरिया: फरार चल रहे लाल वारंटी सिमरेबेड़ा निवासी रामा महतो को सरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया। सरिया थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी ने बताया कि उक्त गिरफ्तार व्यक्ति वांछित आरोपित था। लगभग डेढ़ दशक से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए विभाग द्वारा ईनाम की घोषणा भी की गई थी बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। थाना प्रभारी ने उसे गिरफ्तार करने की चुनौती स्वीकार की। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर शाम केसवारी बाजार में छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध भादवि की धारा के तहत मामला दर्ज है। जमीन विवाद के मामले में वर्ष 2004 में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। तीन व्यक्ति रवि साव, प्रसादी साव तथा पांचू साव की हत्या कर दी गई थी। उस समय की यह घटना आम-अवाम के बीच चर्चा का विषय बनी थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.