वज्रपात में चार ग्रामीणों की मौत, तीन मवेशी भी मरे
हीरोडीह थाना क्षेत्र के बदडीहा गाँव मे गुरुवार दिन दो बजे आसमानी विजली के कहर ने बूंदों महतो के 16 वर्षीय पुत्र नीलेश कुमार को बज्रपात ने जीवन लीला समाप्त कर दी वही गांव के डमर महतो की पत्नी अचेत हो गयी जिसकी स्थिति फिलहाल ठीक है बता दे कि मृतक नीलेश कुमार साइकिल से खेत की और गया था कि अचानक जोरो से बारिश होने लगी एंव विजली कड़कने लगी जोरो की आसमानी कहर ढाने के बाद वह घर जाने की तैयारी कर रही थी जैसे ही साइकिल पकड़ा की अचानक पुन तेज गर्जन हुयी वैसे ही वह गिर पड़ा पास में काम कर रहे लोग उसे उठाकर घर लेकर आया तथा गोबर गढ़े में गाड़ दी लेकिन उसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी
जागरण टीम, गिरिडीह : आसमानी बिजली ने गुरुवार को गिरिडीह जिले में कहर बरपाया। अलग-अलग स्थानों पर हुए वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गई। वज्रपात से झ्महिला सहित दो लोग बेहोश हो गए, जबकि तीन मवेशियों की भी मौत हुई है। हीरोडीह थाना क्षेत्र के बदडीहा, बेंगाबाद के लोधरातरी और डुमरी के चालमो बरमसिया तथा जमुआ के तारा में हादसे हुए हैं।
झारखंडधाम : हीरोडीह थाना क्षेत्र के बदडीहा गांव में वज्रपात से किशोर की मौत हो गई। बताया जाता है कि बूुंदो महतो का 16 वर्षीय पुत्र नीलेश कुमार साइकिल से खेत की ओर गया था। इसी बीच तेज बारिश होने लगी। तभी तेज गर्जन के साथ वज्रपात हो गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। पास में काम कर रहे लोग उसे उठाकर घर ले गए। लोगों ने उसे गोबर के गड्ढे में डाल दिया, लेकिन उसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी। इस घटना में गांव के डमर महतो की पत्नी अचेत हो गई, लेकिन उसकी स्थिति फिलहाल ठीक है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जमुआ सीओ रामबालक कुमार व बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार को दी। पदाधिकारियों ने नीलेश के शव का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया। इधर, नेढासीमर गांव में वज्रपात से एक बैल की मौत हो गई।
नीलेश ने दी थी मैट्रिक की परीक्षा :
बताया गया कि नीलेश ने इस वर्ष मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा दी थी। उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी काफी शोक है। घटना के बाद मृतक के घर विवेकानंद सिन्हा पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
बेंगाबाद : गेनरो पंचायत के लोधरातरी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 32 वर्षीय संजीत यादव की मौत हो गई। संजीत पीडीएस डीलर अर्जुन महतो का पुत्र था। गुरुवार दोपहर बाद संजीत खेत में काम करने गया था। ट्रैक्टर से खेत की जुताई की जा रही थी। वहां अन्य परिजन भी थे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। संजीत कुदाल लेकर खेत की एक तरफ पानी बांधने जा रहा था। तभी वज्रपात हो गया। इसकी चपेट में आकर वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे इलाज के लिए तुरंत बेंगाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। घटना की सूचना मिलने पर प्रमुख राम प्रसाद यादव ने परिजनों को शव लेकर थाना बुलाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री हैं।
डुमरी : थाना क्षेत्र के चालमो बरमसिया में वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक एवं दो गाय की मौत हो गई। गांव के सेवा यादव का पुत्र चंदन कुमार यादव मवेशी चराने मध्य विद्यालय चालमो बरमसिया के समीप गया था। इसी दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए चंदन विद्यालय के बरामदे में गया। इसी बीच वज्रपात हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वज्रपात से गुली यादव की दो गाय भी मर गई। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि विद्यालय में तड़ित चालक नहीं लगा था। मवेशी चराने के दौरान गुली यादव को भी हल्का झटका लगा था, जिससे वह बेहोश हो गया था। अभी उसकी स्थिति ठीक है।
झारखंडधाम : जमुआ के तारा निवासी 22 वर्षीय गौरी साव की मौत वज्रपात से हो गई। बताया जाता है कि गौरी गांव के विद्यालय के समीप बने शौचालय के पास खड़ा होकर बारिश से बच रहा था। इसी बीच आसमानी बिजली गिरी और उसकी जान चली गई। गौरी की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। उसकी पत्नी के हाथ की मेंहदी का रंग ठीक से उतरा सका था कि आसमानी बिजली के कहर ने सदा के लिए उसे सुला दिया। खबर सुनकर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो के अलावा टिकैत राय, उप मुखिया नागेश्वर सिंह आदि ने मृतक के घर जाकर परिजनों का ढाढ़स बंधाया।