Move to Jagran APP

रामायण-महाभारत सीरियल को ले लोगों में उत्साह

जागरण संवाददाता गिरिडीह देश में जारी लॉकडाउन को देखते हुए करीब 33 साल बाद एक बार फिर दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत सीरियल का प्रसारण शनिवार से प्रारंभ कर दिया गया है। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। कोरोना वायरस के खौफ के बी

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 07:18 PM (IST)
रामायण-महाभारत सीरियल को ले लोगों में उत्साह
रामायण-महाभारत सीरियल को ले लोगों में उत्साह

गिरिडीह : देश में जारी लॉकडाउन को देखते हुए करीब 33 साल बाद एक बार फिर दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत सीरियल का प्रसारण शनिवार से प्रारंभ कर दिया गया है। लोगों में काफी उत्साह है। कोरोना वायरस के खौफ के बीच इन धार्मिक सीरियल का प्रसारण शुरू करने का लोगों ने स्वागत किया है। पहले दिन दोनों सीरियल को देखने के लिए लोग अपने-अपने घर में टीवी से चिपके रहे।

prime article banner

देश में 21 दिनों के लिए जारी लॉकडाउन को देखते हुए रामायण और महाभारत सीरियल का प्रसारण प्रारंभ किया गया है। इससे लोग काफी उत्साहित हैं। लॉकडाउन को लेकर अभी लोग घरों के अंदर कैद हैं। उनका समय बीताना मुश्किल हो गया है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हमेशा घर के अंदर रहना काफी खलने लगा है। ऐसे में रामायण और महाभारत सीरियल का प्रसारण करने से लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। सीरियल प्रसारण के समय घर के अंदर टीवी से चिपके रहे। इस दौरान गली मोहल्लों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। गिरिडीह की गायत्री देवी ने कहा कि सही समय में इन धार्मिक सीरियलों का प्रसारण शुरू किया गया है। इससे लॉकडाउन की अवधि को व्यतीत करना थोड़ा आसान हो गया है। सीमा देवी ने कहा कि हर जगह अभी कोरोना की ही चर्चा हो रही है। टीवी पर भी इसी से संबंधित खबरें रहती हैं। ऐसे में रामायण और महाभारत सीरियल का प्रसारण होने से काफी राहत मिली है। नई पीढ़ी को भी इसे देखने का मौका मिलेगा, जिससे धर्म के प्रति उसकी आस्था और बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.