Move to Jagran APP

लॉकडाउन को ठेंगा दिखाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, आधा दर्जन गिरफ्तार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा Giridih News

डीसी-एसपी गिरिडीह के बड़ा चौक मकतपुर देवरी समेत विभिन्न इलाकों में गए और स्थिति की समीक्षा की। निषेधाज्ञा एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 24 Mar 2020 04:32 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2020 04:32 PM (IST)
लॉकडाउन को ठेंगा दिखाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, आधा दर्जन गिरफ्तार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा Giridih News
लॉकडाउन को ठेंगा दिखाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, आधा दर्जन गिरफ्तार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा Giridih News

गिरिडीह, जेएनएन। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 40 से अधिक लोगों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की गयी है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के लिए डीसी राहुल कुमार सिन्हा एवं एसपी सुरेंद्र कुमार झा के मोर्चा संभालने के बाद इसका उल्लंघन करने वाले व्यवसायियों एवं आम लोगों ने घर के अंदर रहने में ही अपनी भलाई नजर आयी। पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

prime article banner

जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर गांवों में भी मंगलवार को बाजार बंद रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि आवश्यक सेवाएं बहाल रही। निषेधाज्ञा का भी सख्ती से पालन किया जा रहा है। लॉकडाउन का पहले दिन सोमवार को सख्ती से पालन नहीं किया गया था। इसके बाद सोमवार देर शाम से डीसी राहुल कुमार सिन्हा एवं एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने खुद मोर्चा संभाल लिया। सोमवार की देर रात तक दोनों संयुक्त रूप से शहर के भ्रमण पर निकल गए। लोगों को समझाया कि वे लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करें। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और उन्हें जेल जाना पड़ेगा। दूसरे दिन मंगलवार को भी दोनों शहर के बड़ा चौक, मकतपुर, देवरी समेत विभिन्न इलाकों में गए और स्थिति की समीक्षा की। निषेधाज्ञा एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पूरे जिले को सील कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.