Move to Jagran APP

रसोई गैस का दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

रसोई गैस के दाम को बढ़ाए गए के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।युवा कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में एक रैली निकाल कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भर्मण किया।रैली दोपहर टावर चौक पहुँच कर एक सभा में तब्दील हो गई।कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार सिन्हा छोटन नवीन आनंदसंतोष राय उपेंद्र सिंहआनंद वर्मा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।नरेंद्र सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार जनता के आकांक्षाओं के विपरीत कार्य कर रही हैं।रसोई गैस के दाम बढ़ने से

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 08:49 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 08:49 PM (IST)
रसोई गैस का दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
रसोई गैस का दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

गिरिडीह: रसोई गैस का दाम बढ़ाने के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में रैली निकालकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। रैली दोपहर टावर चौक पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गई। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार सिन्हा छोटन, नवीन आनंद, संतोष राय, उपेंद्र सिंह, आनंद वर्मा आदि ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। नरेंद्र सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की आकांक्षाओं के विपरीत कार्य कर रही है। रसोई गैस का दाम बढ़ने से आम जनता प्रभावित हुई है। नवीन आनंद ने कहा कि केंद्र सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है। रसोई गैस का दाम बढ़ाकर बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया गया है। उपेंद्र सिंह और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा मध्यम वर्ग और गरीब परिवार को परेशान करने की है। सरकार बढ़ी हुई कीमत अविलंब वापस ले। इस दौरान लालमणि सिंह, टप्पू खान, विकास राम, पियूष यादव, रंजीत रॉकी, सिकंदर अंसारी,रवि यादव, शंकर सिंह, गोविद यादव, नदीम अख्तर, सूरज गुप्ता, अजय गुप्ता, मो. बेलाल, शशि शर्मा, विक्रम मरांडी, फैजल खान, नासिर, रंजीत पांडेय, राजीव शर्मा, सचिन शर्मा, मो. मिनाज, विक्की, गणेश हरि, कार्तिक हरि और राजीव हरि आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.