जमीन विवाद में मजदूर की हत्या
थाना क्षेत्र के जरमूने पंचायत के कोल्हरिया गांव गुरूवार की रात्रि कोलहरिया गांव निवासी कृष्णा कोल्ह 40। की धारदार हथियार से हत्या कर दिया।जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जाता है।सूचना मिलते ही शुक्रवार की सुबह बगोदर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।वहीं मृतक की पत्नी दीपिका देवी ने बताया कि मेरा पति गुरूवार को दिनभर मजदूर करके देर शाम घर लौट रहे थे
बगोदर : कोल्हरिया में गुरुवार देर रात गांव के ही 40 वर्षीय कृष्णा कोल्ह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जाता है। शुक्रवार सुबह बगोदर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। मृतक की पत्नी दीपिका देवी ने बताया कि उसका पति गुरुवार को दिनभर मजदूरी करके देर शाम घर लौट रहे थे। इसी बीच घर से कुछ दूर गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।
हत्या का आरोप मृतक की पत्नी ने गांव के ही राघो कोल्ह, उसकी पत्नी कविलासवा देवी, धनेश्वर कोल्ह, उसकी पत्नी पर्वती देवी, सुरेश कोल्ह, उसकी पत्नी रेखा देवी, संजय कोल्ह तथा गुडिया देवी पति सेठो कोल्ह पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में बगोदर पुलिस धनेश्वर कोल्ह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मृतक व राघो कोल्ह समेत अन्य के साथ लगभग तीन साल से आठ कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। चार दिसंबर 2017 को कृष्णा मारपीट के आरोप में जेल भी जा चुका था। मृतक की पांच पुत्री है, जिनमें खुशबू कुमारी (14), बबली कुमारी (12), करीना कुमारी (8), दिव्या कुमारी (5) तथा गंगा कुमारी (2) हैं। बगोदर सरिया डीएसपी बिनोद कुमार महतो ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस जांच मे जुट गई है।