दिवंगत अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी को श्रद्धांजलि
गुरुवार को गिरिडीह झंडा मैदान में एक श्रद्धांजलि शोक व्यक्त अंतरराष्ट्रीय मुक वधिर खिलाडी अभिमन्यु नारायण देव के नाम किया गया जिनकी मृत्यु कल दिनांक 12-02-2020 को विश्वनाथ नरसिग होम में सुबह 730 हो गया। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे वह अपने पीछे धर्मपत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं वह 2005 में वर्ल्ड कप खेले थे मुक वधिर क्रिकेट टीम भारत के तरफ से जिसमें अपने नेतृत्व में विजय प्राप्त हुए। उसके बाद 2007 में एशिया कप भी इन्होंने जीता था इस प्रकार देश तो देश विदेशों में भी इन्होंने तिरंगे को लहराने का काम किया था।
गिरिडीह : झंडा मैदान में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय मूक-बधिर खिलाड़ी दिवंगत अभिमन्यु नारायण देव को श्रद्धांजलि दी गई। उनका निधन बुधवार को विश्वनाथ नर्सिंग होम में हो गया था। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। वे अपने पीछे धर्मपत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं। वह 2005 में वर्ल्ड कप खेल चुके थे। मूक बधिर क्रिकेट टीम भारत ने उनके नेतृत्व में विजय हासिल किया था। उसके बाद 2007 में एशिया कप भी उन्होंने जीता। दिव्यांग क्रिकेट के जिला सचिव आबिद हुसैन ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से उनकी धर्मपत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। नेशनल स्पेशल पैरा खिलाड़ी आकाश सिंह ने कहा कि यह गिरिडीह के लिए नहीं संपूर्ण देश की क्षति है। झारखंड राज्य टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नुरुल होदा ने कहा कि राज्य की बड़ी क्षति है। मौके पर सूरज देव कुमार सिंह, मिटू कुमार, उमाकांत वर्मा, लकी खान, विवेक कुमार देव, निर्मल कुमार, शोएब अख्तर, अमित कुमार मुखर्जी, रंजीत कुमार, शहजाद आलम, कमरुल अंसारी आदि उपस्थित थे।