पोखरिया के मजदूर की हिमाचल प्रदेश में मौत
संस बगोदर बगोदर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी प्रवासी मजदूर बसंत तुरी 31 वर्ष विगत 31 जनवरी को हिमाचल प्रदेश पहाड़ी क्षेत्र अमलापूर मे चाय बगान मे काम करने के दौरान गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसका हिमाचल प्रदेश के एक अस्पताल मे ईलाज दौरान बुधवार की देर शाम मौत हो गया।जानकारी के अनुसा
बगोदर : पोखरिया निवासी 31 वर्षीय बसंत तुरी हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र अमलापूर के चाय बगान में काम करता था। काम के दौरान 31 जनवरी को गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज हिमाचल प्रदेश के एक अस्पताल में चल रहा था। बुधवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। चाय बगान में काम करने के दौरान वह गिर गया था। इसके बाद उसकी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। तब इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। दो दिन बाद पुलिस ने एक गड्ढे में बेहोशी हालत में उसे पाया और वहां से उठाकर उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया। बसंत 6 माह पूर्व अपनी पत्नी व बच्चे के साथ हिमाचल प्रदेश गया था जहां के चाय बगान में वह मजदूरी करता था।