20 को लक्ष्मणटुंडा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर
निमियांघाट, गिरिडीह : डुमरी प्रखंड अंतर्गत खैराटुंडा पंचायत के तेलियाटुंडा उत्क्रमिक मध्य
निमियांघाट, गिरिडीह : डुमरी प्रखंड अंतर्गत खैराटुंडा पंचायत के तेलियाटुंडा उत्क्रमिक मध्य विद्यालय में रविवार को दीपक फाउंडेशन के तत्वाधान में बैठक हुई, जिसमें संस्था के मधुबन प्रभारी डॉ. संजय कुमार ने लक्ष्मणटुंडा एंव खैराटुंडा पंचायत के जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी कि फाउंडेशन द्वारा मोबाइल स्वास्थ्य सेवा चलाई जा रही है जिसका लाभ आम आवाम को मिलेगा। 20 दिसंबर को लक्ष्मणटुंडा उत्क्रमिक मध्य विद्यालय तथा 27 दिसंबर को खैराटुंडा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों से व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए जन जन तक इसे पहुंचाने का आग्रह किया। मौके पर पंसस भुनेश्वर रविदास, लक्ष्मणटुंडा के पंसस प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार साहू, मुखिया गिरजानदंन प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि सलीम अंसारी, शुकर साव, जीवलाल महतो, भुवनेश्वर महतो, अशोक साव आदि उपस्थित थे।