Move to Jagran APP

वर्कशॉप हमलाकांड के 29 आरोपित अब भी पकड़ से बाहर

सीसीएल के ओपेनकास्ट माइंस के कार्यालय व वर्कशाप पर रविवार रात को हमला कर सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले 31 आरोपितों में से पुलिस अब तक दो आरोपितों पप्पू मुर्मू व युगल बेसरा को गिरफ्तार कर जेल भेज सकी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 12:23 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 06:32 AM (IST)
वर्कशॉप हमलाकांड के 29 आरोपित अब भी पकड़ से बाहर
वर्कशॉप हमलाकांड के 29 आरोपित अब भी पकड़ से बाहर

गिरिडीह : सीसीएल के ओपेनकास्ट माइंस के कार्यालय व वर्कशाप पर रविवार रात को हमला कर सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले 31 आरोपितों में से पुलिस अब तक दो आरोपितों पप्पू मुर्मू व युगल बेसरा को गिरफ्तार कर जेल भेज सकी है। इस कांड के 29 नामजद अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस इन आरोपितों को आठ दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

loksabha election banner

विदित हो कि इस प्राथमिकी को दर्ज कराकर मुफस्सिल थाना से लौटने के क्रम में सीसीएल के सहायक सुरक्षा अवर निरीक्षक जयप्रकाश उर्फ भोला सिंह को अगवा कर लिया गया था। उनका आज तक कोई अता-पता नहीं चला है। जिन पर प्राथमिकी दर्ज की है है उनमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करहरबारी निवासी विनोद मरांडी, चुड़का हांसदा, वीरेंद्र बेसरा, हासिम अंसारी, झुनु बेसरा, झुपरा मुर्मू, मनोज हांसदा, माथुर दास, मोइन अंसारी, शाहीद अंसारी, प्रधान टुडू, रफीक मियां, रामेश्वर किस्कू, रीतलाल तुरी, साहिद राम बेसरा, सलीम अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, सिनोद हांसदा, सीताराम हांसदा, सोना राम टुड्डू, सुखलाल मरांडी, स्वरन चौबे, तिलेश्वर मुर्मू, जमाल अंसारी, पप्पू मुर्मू, जुगल बेसरा, सहेन्द्र साव, भीम चौधरी, संतोष हजाम, मुकेश कुमार सिंह व आनंद रमानी शामिल हैं। प्राथमिकी में कहा है कि उक्त लोगों ने नाजायज मजमा बनाकर रविवार की देर रात हथियारों से लैस होकर धावा बाल दिया। प्रबंधक कार्यालय व कार्यालय परिसर में जमकर पत्थरबाजी की, जिससे कर्मियों में दहशत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.