Move to Jagran APP

हुजूर, दुष्कर्मियों ने जहर खिलाकर बेटी को मार डाला

पुलिस ने उसके फर्द बयान से दुष्कर्म की बात को हटाकर सिर्फ हत्या की बात को शामिल की है। मृत्यु के पूर्व उनकी बेटी ने दुष्कर्म के बाद जहर खिलाने की बात फोन पर उन्हें भी बताई थी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 11:41 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 11:41 PM (IST)
हुजूर,  दुष्कर्मियों ने जहर खिलाकर बेटी को मार डाला
हुजूर, दुष्कर्मियों ने जहर खिलाकर बेटी को मार डाला

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : हुजूर मेरी बेटी के साथ धमकी देकर चार साल तक दुष्कर्म करने के बाद मोहन मंडल व कुलदीप मंडल ने जहर पिलाकर उसे मार डाला। इसके बावजूद धनबाद जिले की सरायढेला थाने की पुलिस ने बयान में दुष्कर्म की बात को शामिल नहीं किया। गिरिडीह नगर थाने की पुलिस ने तीन माह बाद भी किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया। मुझे इंसाफ दिलाइए हुजूर। यह गुहार धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र की संबंधित महिला ने गिरिडीह सदर के डीएसपी नवीन कुमार सिंह के सामने लगाई। महिला अपने बेटे के साथ गिरिडीह पुलिस लाइन में बयान दर्ज कराने पहुंची थी।

loksabha election banner

22 जून की शाम गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली महिला को उसके रिश्तेदारों ने जहर खिला दी थी। दोनों ने उसके साथ करीब चार साल तक दुष्कर्म किया था। बताया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर उसे जहर खिलाया था। उसी रात इलाज के दौरान पीएमसीएच में उसकी मौत हो गई थी। महिला का ससुराल मुफस्सिल थाना क्षेत्र में था। महिला स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग पर काम करती थी। पीड़िता ने दुष्कर्म व जहर खिलाने की सूचना दिल्ली में रह रहे अपने पति और टुंडी निवासी अपने पिता को फोन कर दी थी। इसका ऑडियो भी मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस को उपलब्ध कराया था।

डीएसपी नवीन कुमार सिंह ने बुधवार को मृत महिला की मां और भाई से घटना की जानकारी ली। मां-बेटे ने ऑडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपा। डीएसपी ने अपने स्तर से जांच करने का आश्वासन दिया। भुक्तभोगी परिवार ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दरबार में लगातार हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री जनसंवाद तक यह मामला पहुंचा है। महिला के पति भी लगातार इंसाफ के लिए आवाज उठा रहे हैं।

-------------

पिछले माह भी दिया था आवेदन

पिछले माह महिला के माता-पिता और भाई गिरिडीह के एसपी से मिलने टुंडी से पुलिस लाइन आए थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें एसपी के बदले डीएसपी से मिलने का निर्देश दिया। पीड़ित परिवार ने दुष्कर्म की धारा जोड़ने एवं हत्यारोपितों को गिरफ्तार करने का एक आवेदन डीएसपी को दिया था। डीएसपी ने यह कहकर आवेदन को लौटा दिया था कि हत्यारोपित शीघ्र पकड़े जाएंगे। जहां तक दुष्कर्म की बात है तो यह सुपरविजन रिपोर्ट में शामिल किया जा सकता है।

एसपी को दिए आवेदन में मृत महिला के पिता ने सरायढेला पुलिस के समक्ष दिए गए सामूहिक दुष्कर्म व जहर खिलाकर हत्या करने के बयान में से दुष्कर्म की बात को गौण करने का आरोप लगाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.