डुमरी सीट पर मजबूती से लड़ेगी भाजपा
भाजपा मंडल स्तरीय प्रवास कार्यक्रम की बैठक जमतारा पंचायत भवन में कृष्ण कान्त शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।उपस्थित लोगों को सम्बोधित भाजपा पुर्व जिला अध्यक्ष सह डुमरी विधानसभा संयोजक ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाये जा रहे सभी योजनाओं
डुमरी : भाजपा के मंडलस्तरीय प्रवास कार्यक्रम को लेकर जामतारा पंचायत भवन में बैठक की गई। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह डुमरी विधानसभा संयोजक प्रशांत जायसवाल ने कहा कि सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिले, इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। धारा 370 व 35ए के संदर्भ में विस्तारपूर्वक बताया। कहा कि यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से जुड़ा मामला है। चूंकि एक देश में दो विधान, दो संविधान व दो निशान के खिलाफ उन्होंने आंदोलन की शुरूआत की थी। इसी क्रम में हुई गिरफ्तारी के बाद एक राजनीतिक प्रपत्र के तहत कारा में उनकी मृत्यु हो गई। विधानसभा चुनाव भाजपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा। कहा कि बूथों की समीक्षा को ले चैनपुर में 18 नवंबर, डुमरी व जामतारा में 19 सितंबर, कुलगो में 20 सितंबर, असुरबांध व टिगरा में 22 नवंबर, इसरी बाजार, उत्तरी इसरी बाजार व दक्षिणी इसरी बाजार में 23 नवंबर को बैठक होगी। साथ ही घर-घर रघुवर कार्यक्रम के तहत पत्र घर घर पहुंचाकर आम जनता के बीच सरकारी उपलब्धियों को भी पहुंचाने का कार्य किया जाना है। बैठक में जिप सदस्य दिनेश महतो, कोर कमेटी सदस्य प्रदीप साहू, प्रदीप जैन व 20 सूत्री अध्यक्ष लाल मोहन महतो ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन मंडल के महामंत्री आशीष कुमार ने किया। इसमें विशेष रूप से विधानसभा विस्तारक राकेश तिवारी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकमल महतो, युवा मोर्चा के केदार महतो, ओबीसी के महामंत्री हराधन पंडित, मंडल ओबीसी के बासुदेव यादव, अमिताभ जायसवाल, नवल किशोर पांडे, गोपाल महतो, राम प्रसाद यादव, रामकृष्ण पांडेय, शांति देवी, मुन्ना यादव, सुबोध सिन्हा, दीपक कुमार, लाला रविदास, टेकलाल महतो, बालेश्वर रविदास समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।