Move to Jagran APP

जनादेश समागम को लेकर झाविमो ने झोंकी ताकत

सुप्रीमो तथा केंद्रीय नेताओं के विचारों को सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आम जनता भी शामिल होकर इसका लाभ लेगी। अध्यक्षता प्रखंड सचिव अजीत रजक ने की। मौके पर जिला अध्यक्ष महेश राम पूर्व विधायक गुरसहाय महतो अमरदीप निराला इमरान अंसारी मकसूद आलम राजेन्द्र चौधरी अर्जुन राय किशुन यादव छत्रधारी वर्मा यूसुफ आजाद रामचन्द्र यादव जितेंद्र रविदास मौजूद थे। ------------संपादन- अविनाश प्रसाद।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 11:45 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 06:59 AM (IST)
जनादेश समागम को लेकर झाविमो ने झोंकी ताकत
जनादेश समागम को लेकर झाविमो ने झोंकी ताकत

गिरिडीह : रांची में होने वाले जनादेश समागम को लेकर झाविमो ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिला मुख्यालय से लेकर सभी 13 प्रखंडों में इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। झाविमो नगर कमेटी की बैठक रविवार को नगर अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जीडी जालान धर्मशाला में हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए 25 सितंबर को रांची के प्रभात तारा मैदान में होनेवाले जनादेश समागम को सफल बनाने की तैयारी व रणनीति पर चर्चा की गई। समागम में शिरकत करने की व्यवस्था व कोष संग्रह करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व विधायक ज्योतिन्द्र प्रसाद, केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, शोभा यादव, जिलाध्यक्ष महेश राम, वरिष्ठ नेता प्रो. एचएन देव, सुमन सिन्हा, सोनू एजाज, राजेश जायसवाल, मनोज मौर्या, साबिर अहमद खान, आसमा खातुन, विनोद वर्मा, सिराज इमाम पप्पू, मनोज पंडित, ओमप्रकाश मंडल, शेखर पंडित, तौसिक अहमद आदि मौजूद थे। खंडोली में झाविमो के गांडेय विधानसभा के नेताओं की बैठक हुई। नुनूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान में जो स्थिति पैदा हुई है इससे पार्टी के प्रति लोगों का झुकाव काफी अधिक बढ़ा है। मौके पर दिलीप वर्मा, शोभा यादव, सोनू एजाज, प्रो.एचएन देव, गौतम सिन्हा, रेणुलाल चौरसिया, हाजी उस्मान, अनिता देवी, कार्तिक दास, गूजा हाजरा, कैलाश साव, अशोक स्वर्णकार, परमानंद राम, इनामुल अंसारी, कृष्ण कन्हैया, बुलेट देव, आदि उपस्थित थे। झाविमो धनवार विधानसभा कोर कमेटी की बैठक शनिवार को डोरंडा हाट में हुई। केंद्रीय सचिव सुरेश साव ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली से जनता त्रस्त है। अध्यक्षता अजीत रजक ने की। मौके पर पवन साव, महेश राम, पूर्व विधायक गुरसहाय महतो, अमरदीप निराला, इमरान अंसारी, मकसूद आलम, राजेन्द्र चौधरी, अर्जुन राय, किशुन यादव, छत्रधारी वर्मा, यूसुफ आजाद, रामचंद्र यादव, जितेंद्र रविदास मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.