नहीं रहे गिरिडीह के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आरडी राय
आज सुबह पटना मे इनका निधन हो गया है। वे 91बर्ष के थे। अपने पीछे एक पुत्र एक पुत्री तथा पूरा भरा परिवार को छोड़कर चले गये। डा.राय का पटना मे ईलाज चल रहा था वे काफी दिनों से बिमार चल रहे थे। इनका पुत्र डा.राकेश कुमार स्न. क्त्र. ष्ट. स्. है। लीवर का जाने माने डाक्टर है वह मुम्बई के विख्यात हास्पिटल फोर्स मे है। डा.राय
गिरिडीह : गिरिडीह के जाने माने चिकित्सक डॉ. आरडी राय (रामदेव राय) का निधन शनिवार की सुबह पटना में हो गया है। वे 91 वर्ष के थे। वे अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री तथा पूरा भरा परिवार छोड़कर चले गये। डॉ.राय का इलाज पटना में चल रहा था। इनके पुत्र डॉ.राकेश कुमार लीवर रोग के जाने माने डॉक्टर हैं। वे मुंबई के विख्यात हॉस्पीटल फोर्स में कार्यरत हैं। डॉ.राय जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत खरखरी के निवासी थे। वे यहां गिरिडीह शहर के बरगंडा में रहते थे। इनके निधन पर शोक व्यक्त करनेवालों में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय, कोडरमा के पूर्व सांसद तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकधारी प्रसाद सिंह, पूर्व जिला न्यायाधीश नित्यानंद सिंह, पूर्व आइएएस रामानंद सिह, ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह, प्रो. एचएन. देव, डॉ. बीएमपी राय, मैनेजर सिंह, किशोर कुमार सिंह, विजय प्रकाश सिंह, बीजू राय, राम भजू देव, उपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र राय, मनोज सिंह, चंद्रशेखर सिंह, चंद्रमौली सिहं, कांग्रेस नेता धनंजय सिहं, संजय सिंह, अनिल सिंह, निरंजन राय, विनय शर्मा, राजेन्द्र राय, संत कुमार देव, रंजीत सिंह, अशोक राय, भरत नाथ सिहं मुरारी सिंह, जीत नारायण सिंह, निर्भय सिंह, जागेश्वर सिहं, नकुल चौधरी, मिथिलेश सिंह, प्रवीण चौधरी, रामदेव सिंह, संजय राय, अशोक सिंह शामिल हैं।