Move to Jagran APP

हड़ताली आंगनबाड़ीकर्मियों ने दिया धरना

झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुकत संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल गुरूवार को जारी रहा। इस क्रम में हड़तालियों ने अपनी मांगों को लेकर झंडा मैदान में दसवें दिन धरना दिया। इस क्रम में 19 सितंबर को रांची में आहुत महाधरना कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 11:51 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 11:51 PM (IST)
हड़ताली आंगनबाड़ीकर्मियों ने दिया धरना
हड़ताली आंगनबाड़ीकर्मियों ने दिया धरना

गिरिडीह: झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल गुरुवार को जारी रही। इस क्रम में हड़तालियों ने झंडा मैदान में दसवें दिन धरना दिया। 19 सितंबर को रांची में आहुत महाधरना कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव रेखा मंडल ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका व पोषण सखी के साथ वर्ष 2018 में उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर लिखित समझौता की थी जिसे आज तक पूरा नहीं किया है। इस वादा खिलाफी के कारण कर्मियों में सरकार के विरूद्ध आक्रोश व्याप्त है। आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल से आंगनबाड़ी में ताला लटक रहा है और सारा कार्य ठप्प पड़ गया है। किन्तु सरकार इनकी मांगों के समाधान करने की दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है। जिला प्रभारी रूपलाल महतो ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगें जायज है। सरकार को इनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में सकारात्मक पहल करने की जरूरत है। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक यह हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। जरूरत पड़ने पर इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सभा को नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रमिला कुमारी, नीलम शर्मा, आशा देवी, टूना देवी, सावित्री देवी, सुशीला देवी, राजेश्वरी देवी, शैबुन निशा, चंपा देवी ने संबोधित किया। इन वक्ताओं ने अपनी मांगो को पूरा होने तक आंदोलन पर डटे रहने को लेकर एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम में गुडिया कुमारी, सीता हांसदा, निभा कुमारी, रूपा वर्मा, अनिता देवी, सुनीता कुमारी, सोनी, जागेश्वरी देवी, मंजू देवी, अरूणा देवी, निकहत आसमीन, कौशर परवीन, राजवंती देवी, आरती कुमारी, ममता कुमारी, शीला हेम्ब्रम उपस्थित थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.