आचार संहित लागू होने के पूर्व योजनाओं को करें पूरा
गुरुवार को गांडेय प्रखंड मुख्यालय के सभा गार में गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिंहा की अध्यक्षता में एक समिक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें प्रखंड कर्मीअंचल कर्मी समेत पंचायत सचिव जनसेवक कृषक मित्रसीडीपीओ प्रखंड कृषी पदाधिकारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रखंड पशु चिकित्सक पदाधिकारी सुपरवाइजर समेत सभी कर्मचारियों से बिस्तार से कल्याणकारी योजनाओं का समिक्षा की गई। इसके साथ साथ सरकार द्वारा
अहिल्यापुर (गिरिडीह) : गुरुवार को गांडेय प्रखंड मुख्यालय के सभागार में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की गई। उपायुक्त ने कर्मचारियों से विस्तार से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। इसके साथ सरकार की ओर से चलाई जा रही कृषि आशीर्वाद योजना, किसान मानधन योजना, विद्यावाहिनी व पेंशन संबंधी मामलों की समीक्षा की। कहा कि विधानसभा चुनाव आने से पहले व आचार संहिता लागू होने से पहले जितने भी विकास कार्य हैं उन्हें ससमय पूरा करें। 14 वें वित्त से जहां जहां स्ट्रीट लाइट लगानी है उसे जल्द लगवाएं। इसमें ज्यादा से ज्यादा किसानों को किसान मानधन व कृषि आशीर्वाद योजना से जोड़ने का प्रयास करें। प्रखंड में जितने भी पेंशन संबंधी आवेदन पडे़ हैं उसका जल्द निष्पादन करें। राज्य सरकार से जितनी भी राशि प्राप्त हुई है ससमय सभी को खर्च करने का निर्देश दिया गया। मौके पर बीडीओ हरि उरांव, सीओ धनंजय पाठक समेत प्रखंड के कई कर्मी उपस्थित थे। बैठक की समाप्ति के बाद उपायुक्त गांडेय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। इस केंद्र को झारखंड में कायाकल्प अवार्ड के तहत प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उसका निरीक्षण कर चिकित्सा पदाधिकारी प्रदीप बैठा को कई दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर ओपीडी, प्रसव गृह, डॉक्टर रूम, मेडिसिन कमरा, बगीचा, कैंटीन, सार्वजनिक शौचालय का जायजा लेते हुए डाक्टरों से पूछताछ की। यह देखकर उपायुक्त काफी प्रसन्न हुए। इसी क्रम में वे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डेन से पूछताछ करते हुए कई दिशा निर्देश उसे दिए। इसके साथ एक-एक कर सभी क्लास रूम व विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। कहा कि विद्यालय परिसर की साफ सफाई करें व ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।