Move to Jagran APP

विधि-व्यवस्था को अलर्ट रहा प्रशासन, शांति से मना मुहर्रम

मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट व मुस्तैद रही। नतीजा मुहर्रम पर्व शांति के साथ सम्पन्न हो गया। मुहर्रम त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। सुरक्षा व विधि व्यवस्था को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा पल-पल की जानकारी लेने में लगे रहे। दोनों ने शहर में घूम-घूमकर जुलूस व अखाड़ों का मुआयना किया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थापित पुलिस व प्रशासनिक

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 11:57 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 06:42 AM (IST)
विधि-व्यवस्था को अलर्ट रहा प्रशासन, शांति से मना मुहर्रम
विधि-व्यवस्था को अलर्ट रहा प्रशासन, शांति से मना मुहर्रम

गिरिडीह: मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट व मुस्तैद रही। नतीजा मुहर्रम पर्व शांति के साथ सम्पन्न हो गया। मुहर्रम त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। सुरक्षा व विधि व्यवस्था को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा पल-पल की जानकारी लेने में लगे रहे। दोनों ने शहर में घूम-घूमकर जुलूस व अखाड़ों का मुआयना किया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थापित पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी भी ली। सुरक्षा को लेकर कई चरणों में अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व शांति में किसी प्रकार की खलल न हो इसे लेकर पूरे जुलूस पर पैनी नजर रखी जा रही थी। वहीं जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे जो हर गतिविधि को कैद कर रहे थे। साथ ही ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही थी। संवेदनशील स्थानों के अलावे अन्य स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को तैनात किया गया था। साथ ही क्षेत्र में गश्ती करने को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया था। जिला संयुक्त नियंत्रण कक्ष को क्रियाशील करते हुए दंडाधिकारियों के साथ अन्य अधिकारियों व जवानों की तैनाती की गई थी। जहां क्षेत्र से आने वाली सूचनाओं को सुनने के बाद उस पर अमल करते हुए शांति व्यवस्था बहाल करने की दिशा में काम किया जाता रहा। मुहर्रम के मौके पर किसी प्रकार की कोई अफवाह पर ध्यान नहीं देने की भी अपील जिला व पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से कर रखी थी। साथ ही किसी प्रकार की कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को इसकी तत्काल सूचना देने को लेकर लोगों को संदेश भी दिया गया था। मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल व आपसी भाईचारे के साथ मना कर लोगों ने आपसी एकता का मिशाल पेश किया। मौके पर एसी सतीश दूबे, एसडीएम राजेश प्रजापति, एएसपी दीपक कुमार, एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, डीएसपी वन नवीन कुमार सिंह, डीएसपी टू संतोष कुमार मिश्रा, सार्जेंट मेजर अभिनव कुमार, बीडीओ विभूति मंडल, सीओ रविन्द्र कुमार सिन्हा, नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार, पचंबा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने शांति से मुहर्रम पर्व को सम्पन्न कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.