तालाब में डूबने से युवक की मौत
देवरी थाना क्षेत्र के फतेपुर गांव निवासी देवकी राय के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार राय का मंगलवार को तालाब में डूब जाने से मौत हो गया घटना मंगलवार की सुबह की है जब उक्त युवक फतेपुर गांव में ट्यूसन पढ़ाने के बाद स्नान करने के लिए गांव स्थित दरसा अहार गया था जहाँ नहाने के क्रम में फिसल कर तालाब के गहरे पानी में डूब गया और तालाब में डूबा हुआ ही रह गया कुछ देर जब घर नही लोटा दीपक तो उनकी माँ खोजने खोज बिन करने लगी और लोग खोजते खोजते उक्त
देवरी (गिरिडीह) : देवरी थाना क्षेत्र के फतेपुर गांव निवासी देवकी राय के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार राय की मंगलवार की सुबह तालाब में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। युवक फतेपुर गांव में टयूशन पढ़ाने के बाद स्नान करने के लिए दरसा तालाब गया था। वहां नहाने के क्रम में फिसल कर तालाब के गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो उनकी मां खोजने लगी। लोग खोजते- खोजते उक्त तलाब तक गए तो देखा कि मेढ़ पर उसका चप्पल व मोबाइल रखा था। लोग तालाब में उतरकर खोजने लगे। लगभग 20 मिनट तक दर्जनों लोग तालाब में उसकी तलाश करते रहे। इसके बाद उसका शव तालाब से निकाला गया। तुरंत उसे देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना को लेकर जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है वहीं पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। शव को देखने वाले लोग भी अपनी आंसू रोक नहीं पा रहे थे।
एक साल पहले ही हुई थी दीपक की शादी, चीत्कार से गूंज उठा पूरा गांव : दीपक के परिजनों ने बताया की एक वर्ष पूर्व दीपक की शादी गिरिडीह के फुलची गांव में हुई थी। कुछ माह की उसकी एक बेटी भी है। दीपक एकलौता पुत्र होने के कारण घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। परिजनों पर दु:ख का पहाड़ टूट गया है। पिता देवकी राय, मां ममता देवी, पत्नी प्रियंका देवी, बहन पुतुल कुमारी व झीमी कुमारी का रो रोकर बुरा हाल है। लोग उसे चुप करने व समझाने बुझाने में जुटे थे
पिता की मौत से अनजान थी मासूम मौसम
दीपक की छोटी सी बच्ची जिसका नाम मौसम है वह अपनी फुआ के गोद में घर के बाहर घुमा रही थी। अपने पिता की मौत से अनजान मौसम कभी-कभी रोती थी। उसे चुप किया जा रहा था। इंद्रदेव राय, ईश्वरी राय, ब्रह्मदेव गिरि, प्रमोद गिरी, राज किशोर राय, अर्जुन महतो, सुभाष राय, सुधीर राय, कपिलदेव राय, निरंजन शर्मा, देवकरण राय, रामकिशुन यादव आदि लोगों ने बताया की दीपक बहुत ही अच्छा और नेक लड़का था। वह गांव के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। देवरी थाना मोड़ में एक स्कूल में भी पढ़ाता था। एकलौता भाई रहने के कारण उक्त परिवार का सब कुछ लूट गया है।