Move to Jagran APP

65 प्लस लक्ष्य के लिए झोंक दें पूरी ताकत : डॉ. नीरा यादव

बेंगाबाद मे शनीवार को भाजपा की ओर से मंडल स्तरीय प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया मौके सुबे के शिक्षा मंत्री निरा यादव विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा पुर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया कार्यक्रम मे बुथ अध्यक्ष पंचायत प्रभारियो सह प्रभारी ने भाग लिया मौके पर आगामी विधान

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 11:42 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 11:42 PM (IST)
65 प्लस लक्ष्य के लिए झोंक दें पूरी ताकत : डॉ. नीरा यादव
65 प्लस लक्ष्य के लिए झोंक दें पूरी ताकत : डॉ. नीरा यादव

गिरिडीह : बेंगाबाद में शनिवार को भाजपा की ओर से मंडलस्तरीय प्रवास कार्यक्रम किया गया। मौके पर राज्य की शिक्षा मंत्री नीरा यादव, विधायक जयप्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया। मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव में 65 पार करने के लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए गए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में मिली भारी सफलता कार्यकर्ताओं के बल पर ही मिल पाई है। आनेवाले चुनाव में लक्ष्य की प्राप्ति कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने को कहा। शिक्षा के क्षेत्र पर चर्चा करते हुए कहा कि इंजीनियरिग कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज, प्लस टू उच्च विद्यालय व संस्कृत को बढावा देने के लिए देवघर में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। धारा 370 और 35 ए की चर्चा करते हुए कहा कि जनता की भावनाओं को भाजपा सरकार ने महसूस करते हुए इसे हटाने का काम किया। कहा कि आज कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को बताने की जरूरत है। विधायक ने कहा कि सरकार ने जनता के अरमानों को पूरा करने का काम किया है। मौके पर कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिए गए। संचालन शिवपूजन राम ने किया। मौके पर यदुनंदन पाठक, बीस सूत्री अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, रामरतन रा,म मंडल अध्यक्ष हेमराज साव, संजय हाजरा, महेन्द्र त्रिवेदी, डा. राजेश पोद्दार, टिकू वर्मा, संतोष पाठक, विजय चरणपहाड़ी, सुधीर राणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

छोटकी खरगडीहा : भारतीय जनता पार्टी के आहूत मंडल प्रवास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री ने शनिवार को छोटकी खरगडीहा मंडल अंतर्गत पारडीह स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मौके पर विधायक जयप्रकाश वर्मा, यदुनंदन पाठक, महेंद्र प्रसाद वर्मा, राजेश पोद्दार, रामरतन राम, रंजीत मरांडी, शिवपूजन राम, नितेश चंद्रवंशी, दिनेश वर्मा, अनिल वर्मा, सुनील कुमार, संजय हाजरा आदि शामिल थे।

तिसरी : बीजेपी की बैठक चंदौरी मंडल के निर्देश पर आहूत की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवींद्र पंडित ने की। इसमें प्रमुख रूप से बीजेपी के मंडल प्रभारी एवं 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय उपस्थित थे। बैठक में संत कुमार, मनोज पंडित, सुनील साव, ठाकुर साव, राजू पंडित, विनोद मंडल, राजेश मुसहर, विनय पंडित, प्रसादी साव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.