Move to Jagran APP

दुर्घटना में मजदूर समेत बाइक चालक जख्मी

सरिया थाना क्षेत्र के बकरवा नदी के पास शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल मजदूर राज कुमार वर्मा (35)पिता फागु महतो ग्राम ढबिया (कोयरीडीह) शुक्रवार की शाम लगभग 730 बजे मजदूरी कर साइकिल से अपना घर जा रहा था।इसी बीच कोयरीडीह से सरिया की ओर जा रही एक बाइक ङ्खक्च 07-973

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 05:44 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 06:30 AM (IST)
दुर्घटना में मजदूर समेत बाइक चालक जख्मी
दुर्घटना में मजदूर समेत बाइक चालक जख्मी

गिरिडीह। सरिया थाना क्षेत्र के बकरवा नदी के पास शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार  करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि घायल मजदूर राजकुमार वर्मा (35) ढबिया (कोयरीडीह) शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे मजदूरी कर साइकिल से अपने घर जा रहा था। इसी बीच कोयरीडीह से सरिया की ओर जा रही एक बाइक स्पलेंडर ने उसे जोरदार टक्कर मारी जिससे साइकिल सवार मजदूर सड़क पर जा गिरा। इससे उसके सिर व शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आईं। वहीं वह बेहोश हो गया। साथ ही बाइक चालक भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले जाया गया जहां राज कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज को सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि घटना की मौखिक सूचना सरिया थाना को दे दी गई है। बाइक चालक नावाडीह (सरिया) का बताया जाता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.