Move to Jagran APP

पानी बचाने को जागरण जल सेना का गठन

जिले के कई प्रखंडों के विद्यालयों में बुधवार को जागरण जल सेना का गठन किया गया। अध्यक्ष सचिव के मनोनयन के अलावा सदस्यों को भी चुना गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jul 2019 08:12 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2019 08:12 PM (IST)
पानी बचाने को जागरण जल सेना का गठन
पानी बचाने को जागरण जल सेना का गठन

गिरिडीह : जिले के कई प्रखंडों के विद्यालयों में बुधवार को जागरण जल सेना का गठन किया गया। अध्यक्ष, सचिव के मनोनयन के अलावा सदस्यों को भी चुना गया।

loksabha election banner

खोरीमहुआ : उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय खिजरसोता के प्रधानाध्यापक मिथलेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को जागरण जलसेना का गठन किया गया। विशनपुर में अंकुश कुमार तिवारी को अध्यक्ष व संध्या पांडेय को उपाध्यक्ष बनाया गया। आदर्श कुमार, अमृता कुमारी, अनिश तिवारी, अरमान अंसारी, सुमन कुमारी, प्रिया कुमारी तथा काजल प्रवीण को सदस्य मनोनीत किया गया।  खिजरसोता में सिधु कुमारी को अध्यक्ष व अंजली कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि नंदनी कुमारी, सरिता कुमारी, नीलम कुमारी, योगेन्द्र विश्वकर्मा, मो. मुर्तजा, छोटू कुमार राय व मो. कैफ को सदस्य बनाया गया।

डुमरी : मध्य विद्यालय धनहारा में आयोजित जल सेना कमेटी में संजय कुमार को अध्यक्ष व अजय कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं सदस्य के रूप में धर्मेन्द्र कुमार, प्रीतम कुमार, लक्ष्मी कुमारी, रूबी कुमारी, मालती कुमारी, पूनम कुमारी, मोनिका कुमारी एवं प्रियंका कुमारी का चयन किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय लुकैया में धीरज तुरी को अध्यक्ष व सतीश महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं सदस्य के रूप में मालती देवी,डेगलाल महतो, पूजा कुमारी, अभिषेक तुरी, रूपा कुमारी, सुलेखा कुमारी, शेखर तुरी व पूजा कुमारी को चयनित किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसाबेड़ा में दीपक महतो को अध्यक्ष व संजय महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं सदस्य के रूप में लालचंद महतो, डेगलाल महतो, दीपक महतो, मोतीलाल महतो, विवेक महतो, सोनी कुमारी, देवंती कुमारी एवं रीतू कुमारी का चयन किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिराजपुर में आकृति किस्कू को अध्यक्ष व संगीता कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं सदस्य के रूप में गगन हांसदा, रोमा कुमारी, खुशबू कुमारी, विकास कुमार, किरण कुमारी, सुनैना कुमारी, प्रभा रानी हेंब्रम व उमेश कुमार को चयनित किया गया।

गावां : मध्य विद्यालय माल्डा में बुधवार को जागरण जल सेना का गठन किया गया जिसमें आठवीं कक्षा के राजीव नयन को अध्यक्ष व सोनाली कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं सदस्य के रूप में पम्मी कुमारी, संजना कुमारी, काजल कुमारी, अर्पणा कुमारी, आदित्य कुमार, रूपेश कुमार, रूपेश कुमार, विकास कुमार, आयुष सुमन व माइकल कुमार को चुना गया। मौके पर नोडल शिक्षक सुनील कुमार, प्रधानाचार्य आलोक कुमार, बिनोद कुमार चौधरी, सचिन कुमार, हरिशंकर प्रसाद, प्रकाश कुमार, संजय कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार राय, सुरेश कुमार समेत विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

बेंगाबाद : बुधवार को बेंगाबाद स्थित कस्तूरबा विद्यालय में कमेटी का गठन किया गया जिसमें रीना कुमारी को अध्यक्ष व मुनकी कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं काजल कुमारी, आशा कुमारी, प्रिया कुमारी, नीलम कुमारी, गुड़िया कुमारी हांसदा, मुस्कान, प्रवीण, प्रियंका बेसरा, प्रेमलता कुमारी, बुलबुल कुमारी, गुड़यिा कुमारी को सदस्य मनोनीत किया गया। मौके पर जलसंरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। बैठक मे पूर्व वार्डेन कुमारी, शिक्षिका कुमारी, पूनम, सीमा साहा, प्रियंका कुमारी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.