Move to Jagran APP

जल संरक्षण को स्कूलों में बनी जागरण जल सेना

जिले के विभिन्न प्रखंडों के दर्जनों विद्यालयों में मंगलवार को जागरण जल सेना का गठन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को जागरण जल सेना के गठन का उद्देश्य बताते हुए जल संचयन के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 07:43 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 07:43 PM (IST)
जल संरक्षण को स्कूलों में बनी जागरण जल सेना
जल संरक्षण को स्कूलों में बनी जागरण जल सेना

गिरिडीह : जिले के विभिन्न प्रखंडों के दर्जनों विद्यालयों में मंगलवार को जागरण जल सेना का गठन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को जागरण जल सेना के गठन का उद्देश्य बताते हुए जल संचयन के लिए प्रेरित किया।

loksabha election banner

झारखंडधाम : प्लस टू उच्च विद्यालय तारा में प्रधान शिक्षक हरे राम पांडेय की अध्यक्षता में जागरण जल सेना का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष आरती वर्मा, उपाध्यक्ष सोनम कुमारी, सदस्य प्रीति कुमारी, गुलशन खातून, सुशील कुमार, मुस्कान कुमारी, अमित कुमार, सौरभ कुमार, तनु कुमारी, अर्चना कुमारी को बनाया गया। मौके पर नोडल शिक्षक डॉ धर्मेंद्र सिंह सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

खोरीमहुआ : उत्क्रमित मध्य विद्यालय गरजासारण तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरखांगो में जागरण जल सेना का गठन किया गया। गरजासारण में प्रिस कुमार राय को अध्यक्ष व अरविद कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। अमन कुमार पांडेय, रोहित राम, प्रिया कुमारी, रानी कुमारी, आरती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रिस कुमार राम तथा अवधेश कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया। अरखांगो में मुरारी साव को अध्यक्ष व स्वामी विवेकानंद को उपाध्यक्ष बनाया गया। सिमरन सिंह, यासमीन प्रवीण, डोली कुमारी, अन्नु कुमारी, अंजनी कुमारी, रीतलाल यादव, दिनेश कुमार पांडेय को सदस्य बनाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यपको ने बच्चों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। शिक्षिका प्रियंका पांडेय ने कहा कि जल है तो कल है। जल की हर एक बूंद का यथासंभव संरक्षण करने से ही मानव जीवन का भविष्य सुरक्षित हो सकता है। मौके पर अरविद कुमार सिन्हा, रामेश्वर भोक्ता, वरुण राय आदि शिक्षक के अलावे लक्ष्मी कुमारी, प्रदीप कुमार, रघुनंदन कुमार, रिया कुमारी, उíमला कुमारी आदि उपस्थित थे।

बिरनी : उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपराडीह में पंकज दास को अध्यक्ष, रुवेदा खातून को उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि आनंद यादव, ताजउद्दीन अंसारी, तेबी कुमारी सोनाली कुमारी, मुस्कान खातून, सुषमा कुमारी, इस्लाम कुमारी, बेबी कुमारी को सदस्य बनाया गया। उत्क्रमित मध्य विधालय दलंगी में अध्यक्ष शहजादी प्रवीण, उपाध्यक्ष स्वीटी कुमारी तथा सदस्य मिथुन कुमार, रेखा कुमारी, रिकू कुमारी, रोकिया बानो, खुशी राणा, नीलू कुमारी, सोहन कुमार, रुक्सार प्रवीण, संगीता कुमारी, राधा कुमारी को बनाया गया। मॉडल स्कूल बिरनी में अध्यक्ष प्रतीक पांडेय, उपाध्यक्ष आयुषी कुमारी सदस्य सुमन कुमारी, प्रकृति कुमारी, मोहित कुमार, चंदन कुमार दास, रोहित कुमार, खुशी कुमारी, कलाम अन्सारी, गौरव कुमार पांडेय को बनाया गया।

बगोदर : शुभम आर्दश मध्य विद्यालय झरीह घाघरा, बिरसा ग्लोबल स्कूल सरिया रोड, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अटकाचट्टी, आर्दश मध्य विद्यालय विहारो में जागरण जल सेना का गठन किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय अटका चट्टी में लक्ष्मी कुमार को अध्यक्ष व आशीष कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि चमेली कुमारी, छोटी कुमार, लव कुमार, सिनी कुमारी, उमेश कुमार, राहुल कुमार, बसंती कुमारी, जिया गुप्ता को सदस्य बनाया गया।   

निमियाघाट : उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरकुंडो में जागरण जल सेना का गठन किया गया, जिसमें पूनम कुमारी को अध्यक्ष, मुस्कान खातून को उपाध्यक्ष बनाया गया। विवेक मंडल, रूपेश मंडल, करिश्मा खातून, अफसाना खातून, सुजीत कुमा,र समसुद्दीन अंसारी, चुंडा हेंब्रम, परवीन हेंब्रम, प्रियंका कुमारी, महेंद्र हांसदा

 को सदस्य बनाया गया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लुकैया में धीरज तुरी को अध्यक्ष, सतीश कुमार महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसमे देवलाल महतो, पूजा कुमारी, अभिषेक तुरी, रूपा कुमारी, सुलेखा कुमारी, शेखर तुरी को सदस्य बनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.