Move to Jagran APP

दुष्कर्म पीड़िता ने दर्ज कराया न्यायालय में बयान

धनवार थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का बयान न्यायालय में 164 के तहत कलमबद्ध कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 01:06 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 01:06 AM (IST)
दुष्कर्म पीड़िता ने दर्ज कराया न्यायालय में बयान
दुष्कर्म पीड़िता ने दर्ज कराया न्यायालय में बयान

गिरिडीह : धनवार थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का बयान न्यायालय में 164 के तहत कलमबद्ध कराया गया। पीड़िता ने बताया कि राजकुमार यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसके प्रेमी के तीन सालों ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। बताया कि उसकी पूर्व में शादी हुई थी। पहले पति से तलाक हो चुका है। पिछले छह माह से उसकी जान पहचान प्रेमी युवक से हुई। वह अपने प्रेमी के साथ उड़ीसा में भी जाकर रही। उसके प्रेमी ने कहा था कि उसके ससुराल वाले उससे मिलना चाहते हैं। वह उसके साथ वहां गई थी। पता चला कि ससुराल वाले दोनों के साथ मारपीट करना चाहते हैं तो दोनों उस गांव से निकल गए। रात को एक स्कूल में रुके। सुबह दो आदमी वहां आए और इसकी जानकारी प्रेमी के ससुराल वालों को दे दी। अचानक राजकुमार यादव और प्रेमी का चहेता साला आलोक राय समेत 6-7 लोग आकर उसके प्रेमी के साथ मारपीट करने लगे। आलोक राय समेत दो अन्य सालों ने राजकुमार से कहा कि तुम इसके साथ दुष्कर्म करो। राजकुमार उसे गोद में उठाकर झाड़ी की तरफ ले गया और दुष्कर्म किया। राजकुमार के बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसके बाद प्रेमी की पत्नी ने भी उसके साथ मारपीट की थी। घटना के बाद संबंधित ओपी ने भी क्षेत्र का हवाला देकर प्राथमिकी दर्ज नहीं की। पीड़िता का बयान न्यायिक दंडाधिकारी अमिकर परवार की अदालत में दर्ज किया गया। -घटना के दो दिन बाद निश्चित हो चुका था राजकुमार: मानवता को शर्मसार करने वाली दुष्कर्म की घटना को लेकर पुलिस राजकुमार यादव, आलोक राय, विनोद राय और रामलखन राय को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पीड़िता की हिम्मत और अन्याय के खिलाफ आगे आने पर यह मामला सामने आया। वहीं दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर राजकुमार निश्चित हो चुका था कि यह मामला आगे नहीं बढ़ेगा। दो दिनों बाद पुलिस पर दबाव बढ़ने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। अपने स्वीकारोक्ति बयान में आरोपित राजकुमार ने बताया कि वह धमनी का रहने वाला है। उसे पता चला कि स्कूल में दो लोग रुके हैं। उसे आलोक राय व अन्य लोगों ने उसे लड़की को पकड़ने के लिए कहा। उनलोगों के साथ वह पॉल्ट्री फार्म के पास गया। वहां दोनों को पकड़ा। युवक के साथ सभी लोग मारपीट करने लगे। उसे तीनों युवकों ने कहा कि लड़की के साथ दुष्कर्म करो। उसने उस लड़की को उठाकर झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद तीनों ने भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब वह रोने लगी तो उसे छोड़ दिया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.