Move to Jagran APP

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए बेंगाबाद-चतरो पथ तीन घंटे तक जाम

क्रिकेट के बल्ले की वार से जख्मी रियाज अंसारी (40) की मौत शुक्रवार रात दुर्गापुर से रांची ले जाने के क्रम में हो गई। मृतक का शव शुक्रवार की देर रात बेंगाबाद लाया गया। मौत की खबर पाकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 01:35 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 01:35 AM (IST)
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए बेंगाबाद-चतरो पथ तीन घंटे तक जाम
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए बेंगाबाद-चतरो पथ तीन घंटे तक जाम

बेंगाबाद (गिरिडीह) : क्रिकेट के बल्ले की वार से जख्मी रियाज अंसारी (40) की मौत शुक्रवार रात दुर्गापुर से रांची ले जाने के क्रम में हो गई। मृतक का शव शुक्रवार की देर रात बेंगाबाद लाया गया। मौत की खबर पाकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशितों ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, मृतक के बच्चों की पढ़ाई लिखाई कराने, विधवा को सरकारी लाभ दिलाने आदि मांगों को लेकर शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से बेंगाबाद-चतरो पथ को छोटकी खरगडीहा के पास जाम कर दिया। इस कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित दर्जनों महिलाएं भी जाम स्थल पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगीं। मौके पर कुछ लोगों ने टायर जलाकर भी विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर डीएसपी संतोष मिश्रा, इंस्पेक्टर गुलाब सिंह व थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह के अलावा बेंगाबाद के कई पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचे। पुलिस पदाधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। अंत में डीएसपी के नेतृत्व में मृतक के परिजनों एवं अन्य जामकर्ताओं के साथ वार्ता हुई। मौके पर एक आरोपित को गिरफ्तार करने की जानकारी देने व अन्य आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन देने पर लगभग साढ़े तीन घंटा बाद जाम हटा लिया गया।

loksabha election banner

क्या है मामला : गुरुवार को हरिला पंचायत के खुरचुट्टा मैदान में खुटरीबाद और पूर्री टीम के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच हुए विवाद के बाद लोग आपस में भिड़ गए। इसी बीच मैदान के समीप मवेशी चरा रहे महतोडीह निवासी रियाज अंसारी वहां बीच बचाव के जा पहुंचा। इस बीच एक खिलाड़ी ने क्रिकेट के बल्ले से उसके माथे पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेंगाबाद के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां से उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने वहां से उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया। गुरुवार रात ही उसे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को दिनभर आईयूसी में रखने के बाद भी कोई सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे एंबुलेंस से रांची ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। देर रात को ही उसका शव बेंगाबाद लाया गया। पुलिस ने शव को गिरिडीह के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपितों को भी पकड़कर कानून के तहत सजा दिलाई जाएगी। मौके पर मुखिया मो. शमीम, जैनुल अंसारी, क्यामूल हक, छोटे मियां, अंजुमन अंसारी, बड़े मियां, हारून रसीद, रज्जाक अंसारी, कासिम अंसारी, शकुर अंसारी, इशरैल अंसारी, लाल मोहम्मद, आलम अंसारी, भिखारी मियां, जहीर अंसारी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.